back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav की मौत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम के बीच दरभंगा में चुनावी मतदान खत्म होते ही एक दु:खद समाचार सामने आया है जहां, दरभंगा समेत समस्त बिरौल अनुमंडल के वामदल और महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां, चुनाव के दूसरे दिन यानि बीती शुक्रवार की शाम बिरौल के चर्चित भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य मनोज यादव की मौत हो गई है।

- Advertisement -

दरभंगा | सड़क हादसे में भाकपा माले नेता मनोज यादव की मौत, सोनपुर क्रॉसिंग के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा बिरौल-गंडोल मुख्य सड़क पर सोनपुर क्रॉसिंग के पास उस दौरान हुई जब मनोज यादव किसी खास कार्य से कहीं जा रहे थे। तत्काल गंभीरावस्था में उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया गया लेकिन वह दरभंगा भी नहीं पहुंच सके। बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -

दरभंगा | देर शाम हुई दर्दनाक दुर्घटना

भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य मनोज यादव का शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दर्दनाक घटना बिरौल–गंडोल मुख्य सड़क पर सोनपुर क्रॉसिंग के पास घटी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में LPG Cylinder Black Marketing पर प्रशासन का वज्रपात, बिरौल SDO ने बनाई विशेष टीम, अब गैस चोरों की खैर नहीं!

मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, अज्ञात वाहन ने कुचला

जानकारी के अनुसार, मनोज यादव शुक्रवार रात करीब 9 बजे सुपौल बाजार से अपने गांव तेनुआ (थाना बड़गांव) लौट रहे थे। इसी दौरान सोनपुर क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से उनकी बाइक टकरा गई।

हादसे के बाद वे सड़क पर गिर पड़े, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया
दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिरौल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि, दरभंगा पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी चन्द्रमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल और ‘Aaj Ka Rashifal’ का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड में ग्रहों की निरंतर गति और नक्षत्रों की बदलती स्थिति...

आज का पंचांग: 14 मार्च 2026, चैत्र कृष्णपक्ष एकादशी का आध्यात्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: पवित्र ज्योतिषीय गणनाओं और सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार, आज...

उस्ताद भगत सिंह: रिलीज से पहले ही आसमान छूने लगीं टिकटों की कीमतें, क्या होगा असर?

Ustaad Bhagat Singh News: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की मच-अवेटेड फिल्म...

गर्मी से पहले करें AC की ऑनलाइन बुकिंग, बचें महंगी सर्विस और लंबी कतारों से

AC Service Booking: गर्मी का आगमन होने से पहले अपने एयर कंडीशनर की सर्विसिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें