back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था कृष्ण मोहन

spot_img
- Advertisement -

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शुक्रवार की रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक की पहचान गणेश साहू के 30 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन साहू के रूप में की गई है।

- Advertisement -

रात में पत्नी से विवाद के बाद निकला था घर से

मृतक के पिता गणेश साहू ने बताया कि कृष्ण मोहन का इलाज समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उसने पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर छोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ईद-रामनवमी पर Kusheshwar Asthan में नहीं बजेगा DJ, शांति समिति की बैठक में प्रशासन का सख्त फरमान, जानिए क्या हैं निर्देश

करीब 1:30 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि वार्ड नंबर 9 स्थित पानी टंकी के स्टोर रूम में एक लाश पड़ी है।
पहचान करने पर वह उनका पुत्र कृष्ण मोहन निकला।

ग्रामीणों ने चोर समझ कर किया पीछा

ग्रामीणों के अनुसार, कृष्ण मोहन मानसिक रूप से अस्वस्थ था और रात में एक घर में घुस गया। लोगों ने उसे चोर समझकर पीछा किया, जिसके बाद वह तालाब पार कर पानी टंकी के स्टोर रूम में जा घुसा।

वहीं बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमणि अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के पिता गणेश साहू के फर्द बयान पर यूडीसी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 6 उम्मीदवारों के बीच Alinagar PACS Election में कांटे की टक्कर, 18 मार्च को होगा किस्मत का फैसला, जानें पूरी तैयारी

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sharvari Wagh: क्या साल 2026 शरवरी वाघ के नाम होगा? एक महीने में रिलीज होंगी दो बड़ी फिल्में!

Sharvari Wagh News: बॉलीवुड की चुलबुली हसीना शरवरी वाघ अब बड़े पर्दे पर राज...

कुलदीप यादव: मसूरी की वादियों में वंशिका के साथ लिया सातवां वचन, देखें पहली तस्वीरें!

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने आखिरकार अपनी जीवनसंगिनी वंशिका...

समीरा रेड्डी ने गैस सिलेंडर को बनाया ‘वीआईपी गेस्ट’, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस!

Sameera Reddy News: देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और उसकी लंबी कतारों...

Bihar IPS Officer की CBI में ऊंची उड़ान, बिहार के दो धाकड़ अधिकारियों को मिली Delhi में बड़ी जिम्मेदारी

Bihar IPS Officer: बिहार पुलिस की प्रशासनिक गलियारों में अक्सर बदलाव की बयार बहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें