back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और मारपीट के आरोपों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है।

- Advertisement -

भाजपा कार्यकर्ता कार्तिकेय कुमार ने कहा कि आरजेडी कार्यकर्ताओं के आरोप “पूरी तरह निराधार” हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि

“हमारे द्वारा न तो किसी से मारपीट की गई, न ही बूथ लूटा गया।”

- Advertisement -

बोगस वोटिंग की शिकायत के बाद पहुंचा प्रशासन

कार्तिकेय ने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट ने बूथ संख्या 244 (PHD कार्यालय परिसर) पर बोगस वोटिंग (Fake Voting) की शिकायत दी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Holi festival से पहले दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन,बहेड़ी-बहेड़ा, अलीनगर, सकतपुर, मनीगाछी, सकरी लाइन होटलों पर ताबड़तोड़ RAID, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

शिकायत के 5–7 मिनट के भीतर जिला अधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुँच गए और वहाँ भीड़ को हटाकर स्थिति सामान्य कर दी।

100 से अधिक लोग मौजूद थे मौके पर

उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद अब्दुल सलाम खान उर्फ मुन्ना खान के नेतृत्व में 100 से अधिक लोग वहाँ मौजूद थे।
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर सभी को वहाँ से हटाया ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी रह सके।

मारपीट के आरोप पर BJP ने उठाए सवाल

कार्तिकेय ने बताया कि दस्तगीर अंसारी, जो नगर निगम में कार्यरत हैं, ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उन्हें अंकुर गुप्ता, अनिल शर्मा और कार्तिकेय कुमार ने रिवॉल्वर और अस्तुरा से घायल किया

इस पर भाजपा कार्यकर्ता ने पलटवार करते हुए कहा —

“यदि वह घायल हुए थे, तो अस्पताल में इलाज क्यों नहीं कराया गया? यह आरोप बिना आधार के हैं।”

जांच की मांग और विवाद के नए सवाल

भाजपा ने सवाल उठाया कि नगर निगम का कर्मचारी मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट कैसे बन गया? कार्तिकेय ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: राजा का बजेगा 'बाजा...' Benipur दीपा टोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर मौके से फरार

स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में दी गई सफाई

इस मौके पर वार्ड पार्षद सोनी पुर्वे, अनिल शर्मा, कन्हैया महतो, संगीत साहू, संतोष पोद्दार और रमेश शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

04 मार्च 2026: बुधवार का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है।...

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें