back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सैदनगर विश्वकर्मा मंदिर के पास चल रही वाहन जांच के दौरान की गई।

- Advertisement -

कागजात मांगने पर फंस गया चोर

वाहन जांच के दौरान एक युवक बाइक लेकर पहुंचा। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे, लेकिन वह कागजात देने में असमर्थ रहा। इस पर दारोगा रविकांत कुमार ने जब पूछताछ की, तो युवक ने बाइक चोरी की होने की बात कबूल कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga International Women's Day पर कृषि छात्रों ने आधी रात तक बांधा समां, नुक्कड़ नाटक से दिया बड़ा संदेश, चारों ओर हो रही तारीफ

गिरफ्तार युवक की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान सैदनगर अभंडा निवासी स्व. लक्ष्मण पासवान के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शिवम से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पूछताछ के दौरान शिवम ने बाइक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और चोरी की बाइक को जब्त कर लिया गया है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

न्यायपालिका विवाद पर NCERT Apology: सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मांगी माफी

NCERT Apology: देश की शिक्षा प्रणाली से जुड़े एक गंभीर विवाद ने हाल ही...

लाल सागर के तनाव से भारतीय Egg Prices पर गहरा असर: करोड़ों अंडे बीच रास्ते फंसे, किसानों को भारी नुकसान

Egg Prices: तमिलनाडु के नमक्कल, जिसे 'एग सिटी' के नाम से जाना जाता है,...

Gaurav Khanna का ‘अनुपमा’ में वापसी पर आया बड़ा बयान, क्या फिर अनुज कपाड़िया बन फैंस का दिल जीतेंगे?

Gaurav Khanna News: छोटे पर्दे की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी...

फाइन आर्ट्स करियर: रचनात्मकता से बनाएं सुनहरा भविष्य

आज के समय में फाइन आर्ट्स का क्षेत्र युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें