spot_img

पोलियो के खिलाफ जंग लड़ने निकला सिंहवाड़ा, हर घर, दो बूंद जिंदगी की के साथ

spot_img
- Advertisement -

 

- Advertisement -
पोलियो के खिलाफ जंग लड़ने निकला सिंहवाड़ा, हर घर, दो बूंद जिंदगी की के साथ
पोलियो के खिलाफ जंग लड़ने निकला सिंहवाड़ा, हर घर, दो बूंद जिंदगी की के साथ

सिंहवाड़ा, देशज न्यूज। बिहार में राष्ट्रीय सघन पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ होने के साथ ही संपूर्ण सिंहवाड़ा प्रखंड में भी दो बूंद जिंदगी की के साथ अभियान ने रफ्तार पकड़ा। सोमवार को प्लस पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सक डॉक्टर गौतम साह व वाल विकास परियोजना पदाधिकारी अजरा जमील ने सिंहवाड़ा दक्षिणी पंचायत स्थित प्रखंड के सबसे बड़े अस्पताल में नवजात शिशुओं को ड्राप पिलाकर शुरुआत की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: मिथिला विश्वविद्यालय में शुरू हुआ 'एआई असिस्टेड फॉरेंसिक प्रोग्राम', जानें LNMU आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथि

इस अभियान के तहत पूरे प्रखंड में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए कई विशेष टीम बनाई गई है, जो घर-घर जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की के साथ जीवन को संरक्षित व नवजीवन देंगे।

यूनिसेफ के बीएमसी राकेश पांडेय ने अभियान की शुरूआत के मौके पर देशज टाइम्स को बताया, पूरे प्रखंड क्षेत्र में 20 से 24 जनवरी तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम टीम करेंगी। इसके बाद छूटे बच्चों के लिए 25 जनवरी को बी टीम विशेष अभियान चलाएगी। अभियान के सतत निरीक्षण के लिए कई सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
बीएमसी श्री पांडेय ने बताया, देश में पहले ही पोलियो बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा चुका है। लेकिन, पाकिस्तान व अफगानिस्तान समेत अन्य पड़ोसी देशों में पोलियो के वाइल्ड वायरस पाये जाने के बाद केंद्र सरकार ने भारत में फिर पोलियो के वायरस फैलने के खतरा को देखते हुए यह अभियान चलाया है।

- Advertisement -

प्लस पोलियो कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर चिकित्सक डॉ. गौतम साह व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अजरा जमील, हेल्थ मैनेजर विजय कुमार,बीसीएम अरुण कुमार,डब्ल्यूएच मोनिटर अरूण कुमार, एएनएम समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।पोलियो के खिलाफ जंग लड़ने निकला सिंहवाड़ा, हर घर, दो बूंद जिंदगी की के साथपोलियो के खिलाफ जंग लड़ने निकला सिंहवाड़ा, हर घर, दो बूंद जिंदगी की के साथ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...