spot_img

शराब से नाता टूटा, तरक्की से जुड़ा प्रदेश

spot_img
- Advertisement -

शराब से नाता टूटा, तरक्की से जुड़ा प्रदेश

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड से प्रमंडल तक सोमवार को नशामुक्ति की शपथ लोगों समेत अधिकारियों ने ली। प्रखंड से लेकर प्रमंडल तक सभी जगहों पर सरकारी अधिकारी व कर्मियों ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी प्रकार के नशा से दूर रहने का संकल्प लिया। प्रमंडल में नशा मुक्ति संबंधी शपथ आयुक्त के सचिव विनय कुमार ने दिलाई। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार व पुलिस लाइन में में हुआ। समाहरणालय में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह वहीं पुलिस लाइन में एसएसपी गरिमा मल्लिक ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को नशा से दूर रहने व दूसरे लोगों को भी इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। मौके पर डीएम ने कहा कि शराबबंदी व नशा मुक्ति अभियान से पूरे राज्य के वातावरण में सकारात्मक बदलाव हुआ है। सामाजिक वातावरण भी पहले से सुंदर बना है। घरेलू हिंसा, दुर्घटना सब में कमी आई है। लोगों के रहन-सहन के स्तर में सुधार आया है व परिवारों में खुशहाली बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के मामले में भी शराब बंदी के बाद से काफी सुधार हुए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि शराबबंदी के बाद से ऑफिसों की कार्य संस्कृति भी अच्छी बनी है। डीएम ने सभी उपस्थित

- Advertisement -

शराब से नाता टूटा, तरक्की से जुड़ा प्रदेश

- Advertisement -

अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि सभी अधिकारी व कर्मी सरकार के ब्रांड एंबेसडर होते हैं इसलिए अपने अपने कार्यालयों में पूरी निष्ठा से काम करें। कार्यालय आने वाले लोगों के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार करें। मौके पर डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो ने कहा कि मानव संसाधन के विकास के लिए शराब बंदी एक बेहतरीन कार्यक्रम है। इससे सभी परिवारों में खुशहाली का वातावरण बना है। डीपीएम जीविका मुकेश कुमार ने शराब बंदी के बाद से जीविका महिलाओं के परिवारों में आए बदलाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रतिभागियों ने भी शराब बंदी के बाद हुए सकारात्मक परिवर्तन  से संबंधित अपने अनुभव सुनाए।  इस अवसर पर पटना से  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाले नशा मुक्ति कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री के संदेश सुनें। नशा मुक्ति से संबंधित शपथ भी ली। मधनिषेध के थीम पर आयोजित पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर डीएम ने प्रोत्साहित किया।  इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने नशामुक्ति रैली भी निकाली। मौके पर अपर समाहर्ता विरेंद्र प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, वरीय उप समाहर्ता उमाकांत पांडेय, जिला कोषागार पदाधिकारी नीलकमल समेत जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

शराब से नाता टूटा, तरक्की से जुड़ा प्रदेश

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में प्रॉपर्टी है तो हो जाएं सावधान! निगम ने कर वसूली के लिए शुरू की ज़ोनवार बड़ी कार्रवाई

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए संपत्ति कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। 12 सितंबर को 478 प्रॉपर्टी मालिकों से 31.04 लाख रुपये वसूले गए। नए मूल्यांकन और पु#PatnaPropertyTax,#PatnaMunicipalCorporation,#BiharNews

आपके घर का टैक्स: बिजली के कई मीटर, घरों में किराएदार, पैतृक संपत्ति बंटवारे पर आया बड़ा अपडेट – नई बात, जानें टैक्स...

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने संपत्ति कर से जुड़ी आम दुविधाओं पर स्पष्टीकरण जारी किया है। अब बिजली के कई मीटर होने, किराएदार रखने या संपत्ति के बंटवारे पर टैक्स कैसे लगेगा,#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#PropertyTaxRules

बिहार के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 से 29 सितंबर तक बदलेंगे ट्रेनों के रूट, 25 को सबसे ज्यादा असर |...

Bihar Train Diversion: बिहार में 20 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे. मोकामा के नए रेल पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे हजारों यात्री प्रभावित#BiharTrainDiversion,#MokamaRailBridge,#IndianRailways

छात्रों की किस्मत बदलेगी! बिहार में 38 सरकारी इंजीनियरिंग-46 पॉलिटेक्निक संस्थानों की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, मिलेंगे ये फायदे

Bihar Technical Education: बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्र जर्मन, फ्रेंच, जापानी भाषा सीखेंगे। रिसर्च फंड 10 गुना बढ़कर 30#BiharTechnicalEducation,#BiharNews,#EngineeringColleges