back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

पुलवामा में मुठभेड़,जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढ़ेर, सेना के जवान समेत एसपीओ शहीद

spot_img
- Advertisement - Advertisement
पुलवामा। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के जैनत्रंग खिरयू इलाके में मंगलवार हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान सेना के जवान और एसपीओ शाहबाज अहमद शहीद हो गए। मौके से तीनों आतंकियों के शव के अलावा हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान रईस अहमद डार निवासी योवास्तन त्राल के तौर पर हुई है। बाकी दो की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। सुरक्षाबल ने इलाके के घेर लिया है।
 
जैनत्रंग खिरयू इलाके में आतंकियों के होने की सूचना पर सुबह सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। सुरक्षाबलों को पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। हालाकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया है, मुठभेड़ में सेना का एक जवान और पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलवामा में मुठभेड़,जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढ़ेर, सेना के जवान समेत एसपीओ शहीद
पुलवामा में मुठभेड़,जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढ़ेर, सेना के जवान समेत एसपीओ शहीद
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ संयोगों में शिव आराधना का महापर्व

Mahashivratri: आज की पावन रात्रि भगवान शिव की असीम कृपा और भक्ति का अनुपम...

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें