back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

पटना से समस्तीपुर जा रहे 50 लाख की दवा से लदा ट्रक गांधी सेतु के पास अपराधियों ने लूटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना/ वैशाली,  (Deshaj News)। बिहार की  वैशाली इस वक्त लुटेरों का सेफ जोन बन गई है। इस बार बेलगाम व बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को धता बताते हुए  बुधवार को पचास लाख रुपए मूल्य की दवा से लदा ट्रक हथियार के बल पर लूट लिया। 

- Advertisement -

दवा से लदा यह ट्रक पटना से  समस्तीपुर जा रहा था। इसमें पचास लाख की दवा थी। गांधी सेतु पार कर ट्रक जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही जंदाहा थाना के चकफतह गांव के पास  अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। ड्राइवर को बंधक बनाकर 50 लाख की दवा लूट ली। हर बार की तरह इस बार भी मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

नए साल में अब तक सिर्फ वैशाली जिले में दर्जन भर से अधिक लूट की घटनाएं हुई हैं। लेकिन, पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ पाने में पूरी तरह नाकाम  साबित हो रहा  है। पटना से सटे इस जिले में पुलिसिया दबिश कमजोर पड़ने से आए  दिन इस तरह की घटना को अपराधी दिन दहाड़े अंजाम दे रहे हैं।पटना से समस्तीपुर जा रहे 50 लाख की दवा से लदा ट्रक गांधी सेतु के पास अपराधियों ने लूटापटना से समस्तीपुर जा रहे 50 लाख की दवा से लदा ट्रक गांधी सेतु के पास अपराधियों ने लूटा

यह भी पढ़ें:  Patna News: बिहार ने खेल में रचा इतिहास! मिला बेस्ट स्टेट प्रमोट ING स्पोर्ट्स का अवार्ड, राष्ट्रीय स्तर पर CM Nitish की तारीफ
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर बड़ा अपडेट: क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे?

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी अभिषेक शर्मा, जिनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने फैंस...

लोन रिकवरी: अब ग्राहकों को डरा-धमका नहीं पाएंगे रिकवरी एजेंट, RBI ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

Loan Recovery: अक्सर देखा गया है कि कर्ज वसूली के नाम पर बैंक या...

हर iPhone विज्ञापन में 9:41 AM क्यों दिखता है? जानिए Apple का यह खास सीक्रेट!

iPhone: क्या आपने कभी सोचा है कि हर आईफोन विज्ञापन और मार्केटिंग मटेरियल में...

O’Romeo OTT Release: शाहिद-तृप्ति की ‘ओ’रोमियो’ इस दिन आएगी ओटीटी पर, जानिए कब और कहां देख पाएंगे?

O'Romeo OTT Release: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की सिजलिंग केमिस्ट्री से सजी, विशाल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें