spot_img

रांची को 40 नए कोर्ट भवन की सौगात, अब कैदियों को हर मामले में कोर्ट लाना नहीं रहा जरूरी

spot_img
- Advertisement -

40 Court Building Ranchi Inauguration: हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने किया हाई टेक कोर्ट का उद्घाटनसभी कोर्ट रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

रांची, देशज न्यूज।। राजधानी रांची को 40 नए कोर्ट भवन की सौगात मिली है। इसका उद्घाटन  झारखंड के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन ने किया और कोर्ट परिसर में अन्य न्यायाधीशों के साथ मिलकर पौधे भी लगाए। 40 नए कोर्ट रूम बनने से केसों का अब जल्द निबटारा होगा। सभी कोर्ट रूम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। सभी रूम में वीडियो कॉंन्फ्रेंसिंग की सुविधा है, जिससे कैदियों को हर मामले में कोर्ट लाना जरूरी नहीं होगा।
 
रांची को 40 नए कोर्ट भवन की सौगात, अब कैदियों को हर मामले में कोर्ट लाना नहीं रहा जरूरी
रांची को 40 नए कोर्ट भवन की सौगात, अब कैदियों को हर मामले में कोर्ट लाना नहीं रहा जरूरी

चीफ जस्टिस ने नए भवन का निरीक्षण करने के बाद  कहा कि इसमें न्याय की अविरल धारा बहे। ये इमारत नई गाथा लिखेगी, जिससे हर किसी को सुविधा होगी और हर मामले में कैदियों को कोर्ट लाना जरूरी नहीं होगा। 

- Advertisement -

अत्याधुनिक सुविधा लैस नये कोर्ट बिल्डिंग में 40 कोर्ट रूम बनाये गए हैं। इस कारण बिल्डिंग का नाम 40 कोर्ट बिल्डिंग रखा गया है। कोर्ट के प्रथम तल्ला पर डालसा कार्यालय, पोक्सो कोर्ट, महिला कोर्ट होगा। दूसरा, तीसरा और चौथे तल्ले पर अन्य कोर्ट रूम होंगे।

 
कोर्ट में पांचवे तल्ले पर कांफ्रेंस हॉल बनायी गई जिसमें एक साथ एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। साथ में जूडिशियल अधिकारियों के लिए ई-लाइब्रेरी बनायी गई है। सभी 40 कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए फायरप्रूफ रूम बनाया गया है। पूरा भवन सेंट्रलाइज एसी से लैस है।रांची को 40 नए कोर्ट भवन की सौगात, अब कैदियों को हर मामले में कोर्ट लाना नहीं रहा जरूरीरांची को 40 नए कोर्ट भवन की सौगात, अब कैदियों को हर मामले में कोर्ट लाना नहीं रहा जरूरी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Fire Incidents: दरभंगा में 21 समेत बिहार में जले 150 से अधिक घर, मासूम समेत करोड़ों का नुकसान, जानें

Bihar Fire Incidents: बिहार में रविवार का दिन आग का तांडव लेकर आया। प्रदेश...

Adiyogi Bihar: भागलपुर में बनेगा 112 फीट ऊंचा आदियोगी मंदिर, जानें क्या है ईशा फाउंडेशन का मेगा प्लान

Adiyogi Bihar: बिहार के भागलपुर में जल्द ही एक ऐसी आध्यात्मिक सौगात मिलने वाली...

Bihar Panchayat Elections में ‘Chip EVM’ का होगा इस्तेमाल, जानिए इसकी 5 बड़ी खासियतें और पूरी तैयारी

Bihar Panchayat Elections Chip EVM: बिहार पंचायत चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव होने...

Bihar Weather Alert: बिहार में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है! जहां एक...