back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

फुलपरास में दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट, लाखों के जेवर और नकदी गायब

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी: नगर पंचायत फुलपरास के वार्ड 15 गोरगामा में शनिवार रात करीब ग्यारह बजे एक दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना सामने आई है। गांव के कुछ लोगों पर पति-पत्नी को बंधक बनाने और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूटने का आरोप है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jaynagar Railway Station पर बड़ा एक्शन, करोड़ों के माल पर सरकारी डंडा...3 ट्रेनों से कपड़े, टेक्सटाइल और अन्य सामानों के 251 बोरे जब्त, कोलकाता और गुजरात कनेक्शन का खुलासा

बंधक बनाकर की लूटपाट

जानकारी के अनुसार, गोरगामा गांव निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी अपने घर पर थे। तभी रात करीब ग्यारह बजे गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें बंधक बना लिया। आरोप है कि हथियार के बल पर दंपति से मारपीट की गई और फिर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली गई।

- Advertisement -

पुलिस को सूचना, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने फुलपरास क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 World Cup में जिंबाब्वे ने किया बड़ा धमाल, श्रीलंका की ‘लंका’ लगाई

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर टी20 वर्ल्ड कप में एक ऐसा तूफान आया...

Jai Hanuman: क्या ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव करेंगे प्रशांत वर्मा की फिल्म में धमाकेदार एंट्री?

Jai Hanuman: साउथ सिनेमा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे देश में...

Muzaffarpur Rape: मुजफ्फरपुर में मामा के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म

Muzaffarpur Rape: जीवन की किताब में उम्मीदों के रंग भरने आई एक किशोरी के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें