back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

जो देखता हूं वही बोलने का आदी हूं… मैं अपने शहर का सब से बड़ा फ़सादी हूं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गंदगी के लिए हम सब जिम्मेदार हैं। जगह-जगह सड़कों पर पड़ी गंदगी। पान, गुटका खाने वालों को रोकने जहां-तहां थूकने की बीमारी यहां के लोगों की पुरानी है। घर से निकले सड़क पर पानी उड़ेल दिया। घर का कूड़ा-कचरा फेंक दिया। बस घर साफ रहे। बाहर गंदगी का अंबार हो फर्क क्या पड़ता है। गंदगी फैलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कहते हैं, कीड़े  गंदगी की तलाश में चौबीसों घंटे भटकते हैं, जी-जान से वे हर तरफ़ सूंघते हैं गंदगी मेरा मानना है हर इंसान में एक कीड़ा बसता है और इस कीड़े के कारण अच्छा-भला इंसान भी अपनी इंसानियत भूल जाता है वह कीड़े अपनी कोशिशों में कामयाब होने लगता है और, गंदगी को साफ करने के बजाए आदमी उसी गंदगी को वरण उसी में जीने लगता है। आसपास-हर जगह उसे गंदगी अच्छी लगने लगती है। कारण,

- Advertisement -

धीरज नहीं हो तो 
हो जाती गड़बड़,
जीवन की गाड़ी 
करती है खड़-खड़ ,
औरों की सुनना न,
अपनी ही कहना—
आदत बुरी है, ये आदत बुरी। मैं भी क्या करूं जो देखता हूं उसी को उकेर देता हूं शब्दों से, रेखाओं से उस पात्र को जीवंत कर देता हूं जो हम हैं आप हैं आपके पड़ोसी हैं भाई, चाचा, ताऊ हैं जो सबके सब लाचार, बेबस हैं उस गंदगी के सामने नतमस्तक और एक मैं हूं… जो देखता हूं वही बोलने का आदी हूं…  मैं अपने शहर का सब से बड़ा फ़सादी हूं।

- Advertisement -

जो देखता हूं वही बोलने का आदी हूं... मैं अपने शहर का सब से बड़ा फ़सादी हूं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट: डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, जानें पूरी जानकारी

India Post Recruitment: डाक विभाग में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के...

T20 World Cup 2026 में ईशान और हार्दिक का धमाका, नामीबिया को मिला विशाल लक्ष्य!

T20 World Cup 2026: दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आज एक रोमांचक मुकाबले का...

Mrunal Thakur ने धनुष संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है सच्चाई!

Mrunal Thakur ने धनुष संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है...

Stock Market: आईटी शेयरों की बिकवाली से बाजार में भारी गिरावट

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन एक बड़ी उथल-पुथल देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें