spot_img

Darbhanga Crime: Darbhanga में ‘ अधर्म ‘, मुखिया पर ‘ गंदा ‘ आरोप, 15 साल की छात्रा से छेड़खानी… पढ़िए रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: न्याय की उम्मीद में एक मासूम बच्ची ने समाज के उस रखवाले पर उंगली उठाई है, जिसका काम जनता की रक्षा करना है। दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में पंचायत के मुखिया पर ही एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज आरोप लगा है।

- Advertisement -

दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पीरहौली गांव में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां वार्ड संख्या 2 की निवासी 15 वर्षीय शाहीन परवीन (पिता मोहम्मद रसीद) ने अलीनगर पंचायत के वर्तमान मुखिया मनीसुर रहमान (पिता स्वर्गीय हनीफ) के खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए अलीनगर थाना में कांड संख्या 260/25 दर्ज करवाया है।

- Advertisement -

Darbhanga Crime: क्या है पूरा मामला?

शाहीन परवीन ने अपने आवेदन में बताया है कि वह शाम करीब 6:30 बजे इमामगंज मनीष जी के यहां कोचिंग पढ़ने जा रही थी। तभी उनके ही गांव के मनीसुर रहमान ने उन्हें जबरदस्ती पकड़ लिया और गाछी (झाड़ियों) की तरफ खींच ले गया। वहां उन्होंने गलत तरीके से जबरन छूने की कोशिश की और दुष्कर्म की नीयत से गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट भी की। किशोरी के गुप्त अंगों पर भी हाथ डालने की कोशिश की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Salary बिहार के शिक्षकों को झटका! अब सैलरी के लिए HRMS डेटा की जांच जरूरी, जान लें नई तारीख

जब शाहीन ने चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी मुखिया ने उनके मुंह में गमछा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी। मुखिया ने कहा, ‘हल्ला करोगी तो जान से मार देंगे, नहीं तो तुम्हें देह व्यापार के लिए कहीं ले जाकर बेच देंगे।’ उसने यह भी कहा, ‘आज तो हम तुम्हें छोड़ देता हूं, अपने पिता से कहना कि हम पर जो केस किया हुआ है कांड संख्या 109/25 उसे कहो सुलह कर लेने के लिए नहीं तो तुम्हारे माता एवं पिता के साथ परिजन के साथ भी हम कुछ भी कर सकते हैं।’ आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

आरोपी मनीसुर रहमान ने अपनी दबंगई दिखाते हुए यह भी कहा कि ‘हमको पुलिस प्रशासन से कोई भी डर नहीं है, हम पैसा के बल पर कुछ भी कर सकते हैं, हमारा कोई भी कुछ नहीं कर सकता है।’

उसने पीड़िता को यह भी याद दिलाया कि ‘इससे पूर्व भी हम तुम्हारे साथ घिनौने काम किया था कोई मेरा कुछ भी नहीं कर सका था।’ यह बयान इस बात का संकेत देता है कि आरोपी पहले भी ऐसे कृत्यों में शामिल रहा है। इस पूरे प्रकरण में आरोपी का यह कहना कि ‘दुष्कर्म के बारे में कहीं या पुलिस के पास जाने की प्रयास की तो फिर हम इस काम को पूरा करेंगे इसके बाद तुम कहीं भी मुंह दिखाने के लायक नहीं रह जाओगी,’ पीड़िता के मानसिक तनाव को बढ़ा देता है। ऐसे में यौन उत्पीड़न के मामलों पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS RPF DG बिहार के 'कड़क' IPS अधिकारी की धमाकेदार एंट्री! अब रेलवे की सुरक्षा संभालेंगे, 2030 तक का है प्लान

Darbhanga Crime: पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई

पीड़िता ने थाना में आवेदन देते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा से पूछने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक जनप्रतिनिधि पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना समाज में चिंता का विषय है। यह घटना महिला सुरक्षा और बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब समाज के रखवाले ही भक्षक बन जाएं, तब न्याय की उम्मीद किस पर की जाए, यह एक बड़ा प्रश्न है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews