
दरभंगा देशज टाइम्स। दरभंगा पुलिस ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर, बिरौल में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को ऑनलाइन खतरों से आगाह किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगुनाथ रेड्डी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग, OTP और पासवर्ड की सुरक्षा, सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने तथा व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार: डीएसपी प्रभाकर तिवारी
डीएसपी श्री तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी प्रकार की समस्या में डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर है। पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24/7 तत्पर है, हम आपके लिए ही हैं। साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में डायल-112 पर कॉल करने का भी निर्देश दिया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क सूत्र भी साझा किए गए।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
शिक्षा से समाज का उत्थान संभव
डीएसपी श्री तिवारी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे नागरिक बनने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।कार्यक्रम के अंत में डीएसपी श्री प्रभाकर तिवारी ने विद्यालय के मेधावी छात्र वैभव कुमार झा को सम्मानित किया। वैभव कुमार झा ने रूद्र सावित्री माइंड फेस्ट में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। डीएसपी ने उन्हें मेडल एवं कलम देकर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक श्री केशव कुमार चौधरी की प्रशंसा करते हुए उनके मार्गदर्शन को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, केशव चौधरी, मुकेश पासवान, सौम्या कुमार, पंकज कुमार चौधरी, सद्दाम हुसैन, अब्दुल वाहिद, मुकेश कुमार, पूजा कुमारी सहित सैकड़ों छात्र–छात्राएं उपस्थित थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
साइबर अपराधों से बचाव के उपाय
आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ये अपराध न केवल व्यक्तियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान करते हैं। छात्रों को इन अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना होगा। अपने व्यक्तिगत विवरण, जैसे कि बैंक खाता संख्या, पासवर्ड, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।








