spot_img

संगमधाम त्रिमुहानी का स्वस्थ विकास, कार्तिक मेले को राजकीय दर्जा देने पर अड़ा संपूर्ण बेनीपुर

spot_img
- Advertisement -
संगमधाम त्रिमुहानी का स्वस्थ विकास, कार्तिक मेले को राजकीय दर्जा देने पर अड़ा संपूर्ण बेनीपुर
संगमधाम त्रिमुहानी का स्वस्थ विकास, कार्तिक मेले को राजकीय दर्जा देने पर अड़ा संपूर्ण बेनीपुर


बेनीपुर
, देशज टाइम्स ब्यूरो। संगमधाम त्रिमुहानी का चौहमुखी विकास करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। साथ संगमधाम पर लगने वाले कार्तिक मेला को राजकीय मेला मिले इसकी कवायद करते हुए शुक्रवार को जनसंकल्प सभा में जुटे लोगों ने एक स्वर से आवाज बुलंद की। राजेश यादव की अध्यक्षता में  सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य सह लोक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रामकुमार झा बबलू ने कहा, कमला मिथिलांचल के साथ ही उत्तर बिहार की जीवनदायनी है। यह हमारे लोक आस्था से जुड़ा है। धार्मिक पौराणिक मान्यता के अनुसार लोक मंगल करनी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट का सख्त फैसला, दहेज हत्या, दुष्कर्म और हत्या सहित गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

श्री झा ने कहा, आज सरकार की उपेक्षा अप्राकृतिक मानवीय कार्यों से कमला जीवछ के संगम स्थल का वजूद संकट में है। जनजीवन के रक्षा संपूर्ण विकास आज बेहद जरूरी है। खासकर, संगम का जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत जीर्णोद्धार अति आवश्यक है। कमला के वजूद के रक्षा के बिना विकास संभव नहीं है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, पौराणिक कथा के अनुसार इस संगम तट पर भगवान राम भगवान कृष्ण का पर्दापण हुआ है। कहा, धार्मिक सामाजिक आर्थिक पर्यावरणीय दृष्टिकोणों से कमला लाभ देती रही है। आज कमला का उद्धार बजूद बचाना हर जन का राष्ट्रीय कर्तव्य है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा में करोड़ों लूट के लुटेरों से Begusarai में Encounter, समस्तीपुर सीमा पर बिहार STF का Big Action, खूंखार लुटेरों को घेरा, गोलीबारी में 1 ज़ख्मी, 4 दबोचे

जानकारी के अनुसार, सोलह दिसंबर 19 को जिला परिषद दरभंगा की सामान्य बैठक में जिला परिषद ने सर्वसम्मति से संगम धाम त्रिमुहानी का चहुंमुखी विकास वहां कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले मेले को राजकीय दर्जा देने का प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को भेजने का निर्णय किया गया था। जिला परिषद की ओर से किए गए संवैधानिक सार्थक कार्रवाई से संगम तट के उद्धार का मार्ग प्रसस्त हुआ।

इस दौरान उपस्थित जनों ने संगम तट पर पूजाअर्चना कर सामूहिक संकल्प लिया,संगम तट के विकास के लिए सतत सहयोग लोकतांत्रिक संघर्ष करेंगे। इसके लिए रामकुमार झा सहित जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष को धन्यवाद दिया गया। सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने पांच सदस्यीय शिष्टमंडल प्रदेश सरकार से मिलने के लिए गठित किया गया।

हस्ताक्षार अभियान चलाने का निर्णय किया गया। जन संकल्प सभा में ससमय कार्रवाई नहीं होने पर सत्याग्रह का फैसला भी लिया गया।संगम घाट को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया गया। संकल्प सभा में संगम धाम के पुजारी बैद्यनाथ बाबा, रामानंद यादव (सरपंच), रामकिशोर यादव, बलदेव यादव, चंचुन् पंडित, मनोज पोद्दार, भागवत कांति, भारत यादव  बुधियार यादव, अशोक झा, अंजनी झा, बीपी सिंह  विद्यानंद चौधरी, ओम झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।संगमधाम त्रिमुहानी का स्वस्थ विकास, कार्तिक मेले को राजकीय दर्जा देने पर अड़ा संपूर्ण बेनीपुरसंगमधाम त्रिमुहानी का स्वस्थ विकास, कार्तिक मेले को राजकीय दर्जा देने पर अड़ा संपूर्ण बेनीपुर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga में Domestic Violence, ससुराल वालों पर जबरन गर्भपात व मारपीट का आरोप

Domestic Violence: दरभंगा के जाले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

Darbhanga में दो गुटों की भिड़ंत, दो महिला सहित 5 लोग घायल, पढ़िए

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में बीती रात ऐसी घटना हुई जिसने पूरे गांव...

Student Protest: भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में छात्रों का हल्ला बोल, नामांकन शुल्क माफी को लेकर बड़ा फैसला

Student Protest: भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर ऐसा...

LNMU Karate Team ने लहराया परचम, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई, लोगों ने कहा — रंग लाई मुकेश मिश्रा एंड स्टाफ...

एलएनएमयू कराटे टीम: डिब्रूगढ़ की धरती पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने...