back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 23, 2025

Bihar Weather: बर्फीली पछुआ से ठिठुरा बिहार, पटना समेत 26 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी, कब मिलेगी राहत?

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Weather: अभी कुछ दिन पहले तक सूरज की तपिश परेशान करती थी, अब उसकी महज एक झलक भी लोगों को सुकून नहीं दे पा रही। बिहार में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि दिन के उजाले में भी रजाई से बाहर निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं। तीन दिन बाद निकली धूप भी ठिठुरन कम नहीं कर सकी है। बिहार में सर्दी अब सिर्फ सुबह-शाम की नहीं रही, बल्कि दिन के तापमान ने भी लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

- Advertisement - Advertisement

Bihar Weather: दिन का तापमान भी अब घरों में दुबकने पर कर रहा मजबूर

राज्य के अधिकांश हिस्से बर्फीली पछुआ हवाओं की गिरफ्त में हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और गलन बढ़ गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अभी भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। राज्य के राजगीर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने ठंड के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पटना, गया सहित बिहार के 26 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement - Advertisement

यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। बर्फीली हवाएं लोगों को घरों में कैद रहने पर विवश कर रही हैं, जिससे बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/ आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नियोजित शिक्षक जांच: बिहार में शिक्षा विभाग में भूचाल, सैकड़ों शिक्षकों पर लटकी तलवार!

पछुआ हवाओं का कहर और पारा लुढ़कने का सिलसिला जारी

अस्पतालों में सर्दी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड रहने की आशंका है, जिसके बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी बैटरी वाले फोनों के बावजूद क्यों है Power Bank की ज़रूरत: जानिए इसके 5 अहम कारण

Power Bank: Power Bank आज के दौर में जब हर हाथ में एक पावरफुल...

Saas Bahu Aur Saazish: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा खुलासा, अब हर राज़ आएगा बाहर!

Saas Bahu Aur Saazish News: टेलीविजन की चमक-धमक भरी दुनिया हर किसी को अपनी...

शेयर बाजार: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 78% गिरे, निवेशकों को हजारों करोड़ का नुकसान, क्या करें?

Share Market: इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में तेजी से उभर रही ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें