spot_img

Darbhanga Preacher Sexual Assault Case: दरभंगा का उठा बाबा से विश्वास, धर्म की आड़ में हवस का घिनौना खेल, कथावाचक और महंत… ये वासना का अधर्म कांड!

spot_img
- Advertisement -

Preacher sexual assault case: दरभंगा देशज टाइम्स। मंदिर की चौखट पर आस्था की डोर नहीं, हैवानियत का तांडव हुआ। एक नाबालिग लड़की की पवित्रता को तार-तार कर दिया गया। दरभंगा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने धार्मिक आस्थाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक कथावाचक और मंदिर के महंत पर नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात का गंभीर आरोप लगा है।

- Advertisement -

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित श्री राम जानकी मंदिर, पचाढ़ी छावनी, बलभद्रपुर से जुड़े एक बेहद संगीन मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में कथावाचक श्रवण दास महाराज उर्फ श्रवण ठाकुर और मंदिर के महंत राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा को नामजद किया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पीड़िता की मां ने महिला थाना में दिए अपने आवेदन में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

- Advertisement -

मां का आरोप है कि कथावाचक श्रवण दास ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और लगभग एक साल तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की गर्भवती हुई, तो उसे दो बार दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया। इस क्रूरता के कारण नाबालिग को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उचित इलाज के बाद उसकी जान बच सकी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए पूरे नियम

Preacher sexual assault case: दरभंगा में धार्मिक गुरु पर लगे गंभीर आरोप

बताया गया है कि आरोपी कथावाचक श्रवण दास ने पीड़िता के घर में ही किराए पर एक कमरा ले रखा था। घर में जब कोई मौजूद नहीं होता था, तो वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। पीड़िता की मां का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने इस भयावह घटना की जानकारी महंत मौनी बाबा को दी, तो उन्होंने नाबालिग के बालिग होने पर शादी कराने का झूठा आश्वासन दिया, ताकि मामला दबाया जा सके। यह दरभंगा अपराध समाचार में एक नया और चिंताजनक मोड़ है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

इस बीच, बंद कमरे में कथावाचक श्रवण दास और नाबालिग लड़की की कथित शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को और भी उलझा दिया है। आरोप है कि 29 नवंबर 2024 को मौनी बाबा ने अपने भतीजे कथावाचक श्रवण दास की शादी बंद कमरे में जबरन करवा दी और पीड़िता के परिजनों पर इस घटना को लेकर कोई भी कानूनी मामला दर्ज न करने का दबाव बनाया।

पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथावाचक श्रवण दास ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना रखे थे और उन्हीं का इस्तेमाल कर उसे जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की मां के अनुसार, कुछ समय पहले 8-10 लोग उनके घर आए थे और उन्हें धमकी दी थी कि यदि उन्होंने केस दर्ज कराया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकता

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने मामले की गंभीरता स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों आरोपी, कथावाचक श्रवण दास और महंत राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मामले की मेडिकल जांच और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 183 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। न्यायालय के आदेश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। यदि 17-18 दिन पहले महिला थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी मधुबाला ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया होता, तो शायद कथावाचक श्रवण दास तब तक फरार नहीं हो पाते और पुलिस की गिरफ्त में आ गए होते। यह घटना समाज और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बड़ा बदलाव! सुपौल के इन 7 थानों की कमान अब इंस्पेक्टर के हाथ, जानें आपको क्या फायदा होगा?

Bihar Police: बिहार सरकार ने सुपौल जिले के सात थानों को इंस्पेक्टर रैंक का दर्जा दिया है। यह फैसला राज्य में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को मजबूत करेगा, जिससे कानून-व्यवस्था म#BiharPolice,#SupaulNews,#CrimeControl

खुशखबरी! 14 जुलाई से दक्षिण भारत की यात्रा होगी सस्ती, बिहार-झारखंड वालों को फायदा

Bihar Tourist Train: बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी! आईआरसीटीसी 14 जुलाई से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' चला रहा है। अब 12 रात/13 दिन की दक्षिण भारत यात्रा सस्ते में होगी।#BiharTouristTrain,#IRCTCSouthIndia,##DekhoApnaDesh

मुहर्रम जुलूस में बबाल: ड्यूटी पर तैनात ASI के सिर पर बैट से हमला? मच गया हड़कंप!

Bihar Muharram News: बिहार के सीवान में मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर चोट लगने के बाद पुलिस जांच कर रही है#BiharMuharramNews,#SiwanPolice,#ASIInjured

बिहार में सद्गुरु का आगमन: CM सम्राट चौधरी से हुई खास मुलाकात, जानें क्या होगी चर्चा?

Bihar Sadhguru Visit: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बिहार की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण#BiharSadhguruVisit,#SamratChoudhary,#IshaFoundation