spot_img

सिंहवाड़ा में बिफरे डीएम त्यागराजन ने कहा,उत्तरी,रामपुरा,सिमरी के पंचायतों में जल्द लाएं सुधार

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016
सिंहवाड़ा में बिफरे डीएम त्यागराजन ने कहा,उत्तरी,रामपुरा,सिमरी के पंचायतों में जल्द लाएं सुधार
सिंहवाड़ा में बिफरे डीएम त्यागराजन ने कहा,उत्तरी,रामपुरा,सिमरी के पंचायतों में जल्द लाएं सुधार

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने प्रखंड कार्यालय परिसर के ट्रायसम भवन में बुधवार को सात निश्चय नल जल योजना की समीक्षा करते हुए कई पंचायतों के मुखिया व सेवक की जमकर क्लास लगाई। कहा,सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत में नल जल योजना क्यों शुरू नहीं किया गया है। पीएचईडी विभाग से वहां कार्य संपन्न होना है। रामपुरा पंचायत में कार्य की धीमी रफ्तार व सिमरी में नल जल योजना योजना से नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नाराज डीएम डॉ. एसएम ने कहा, सुस्ती पर कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

वहीं, मुखिया,तकनीकी सहायक,पंचायत सचिव 31 मार्च तक सभी वार्डों में नल योजना का कार्य पूरा कर पानी सप्लाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना घर नल जल योजना में अनियमितता करने वाले कानूनी जद में आएंगे। पंचायत सेवक व तकनीकी सहायक से कहा, इस कार्य को युद्ध स्तर पर समय से पूरा करें। वार्ड स्तर पर कार्य प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा।   जिस वार्ड व्यय की गई राशि की मापी पुस्तिका व  लेखा संधारण को  नियमित रखें।

- Advertisement -

डीएम डॉ.एसएम ने सिमरी के जिस वार्ड में काम संपन्न हो गया है उसके बाद शेष राशि को अन्य वार्डों में हस्तांतरण करने का निर्देश मुखिया विश्वनाथ पासवान व पंचायत सचिव निजामुद्दीन अंसारी को दिया। बोरिंग फेल होने की स्थिति में जबतक नया बोरिंग नहीं गाड़ा जाता है, तब तक राशि का भुगतान नहीं करें। नल जल योजना योजना से  नियमित  जलापूर्ति करें। पानी सप्लाई नहीं मिलने की शिकायत पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा में लाखों की मदद, 27 दिव्यांगों को मिले तिपहिया वाहन; अब हर महीने लगेंगे ऐसे कैंप

डीएम डॉ. एसएम ने कहा, गर्मी के मौसम में कई जगहों पर जल संकट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य समाप्त करें। सिंहवाडा उत्तरी पंचायत में नल जल योजना प्रारंभ नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा, पीएचईडी विभाग से वहां कार्य संपन्न होना है। रामपुरा पंचायत में कार्य की धीमी रफ्तार तेज करने को कहा।

मौके पर डीडीसी डॉ.कारी प्रसाद, बीडीओ सिद्धार्थ कुमार, सीओ सुशील कुमार उपाध्याय,मुखिया विश्वनाथ पासवान, लतीफुर रहमान,परशुराम यादव,ममता चौधरी, शबाना अमजद, मगफेरत प्रवीण, लाल पासवान, महेश महतो, पिंकी देवी, राजकुमारी देवी, सुधीरकांत मिश्र, अवधेश साह, महबूब आलम ऊर्फ मिस्टर,अमृत चौरसिया, अमजद अब्बास, अहमद अली तमन्ने, अविनाश कुमार, रमेश भगत समेत पंचायत सेवक व तकनीकी सहायक मौजूद थे। सिंहवाड़ा में बिफरे डीएम त्यागराजन ने कहा,उत्तरी,रामपुरा,सिमरी के पंचायतों में जल्द लाएं सुधारसिंहवाड़ा में बिफरे डीएम त्यागराजन ने कहा,उत्तरी,रामपुरा,सिमरी के पंचायतों में जल्द लाएं सुधार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भयंकर वज्रपात का खतरा! बिहार के 9 जिलों में अगले 3 घंटे में आएगी आफत | Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 9 जिलों, जिनमें पटना और सारण शामिल हैं, के लिए अगले 3 घंटे का हाई-अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है, ऐस#BiharWeather,#PatnaNews,#WeatherAlert

दहेज हत्या के आरोपी को झटका: दरभंगा कोर्ट ने जमानत की अर्जी ठुकराई, अब क्या होगा?

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट ने दहेज हत्या के एक आरोपी राजेंद्र पासवान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके अलावा, प्राणलेवा हमला सहित अन्य गंभीर मामलों के कई आरोपियों को भी न्#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BailRejected

मोहर्रम पर पुलिस की सीधी चेतावनी: Darbhanga घनश्यामपुर में इन गलतियों पर फौरन होगी कार्रवाई!

Ghanshyampur News: मोहर्रम पर घनश्यामपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने, रूट चार्ट उल्लंघन और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने#GhanshyampurNews,#MoharramBihar,#BiharPolice

235 नए सिपाही तैयार! भागलपुर में भव्य परेड, जानें पुलिस महानिरीक्षक का जवानों को क्या था संदेश?

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस केंद्र में 235 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पारण परेड आयोजित हुआ। पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार ने जवानों को ईमानदारी और अनुशासन का स#BhagalpurPolice,#TraineeConstables,#BiharNews