spot_img

जाले जफर इमाम बेग मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सरताज बना दरभंगा, गायघाट क्लब को हराया

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्व.जफर इमाम बेग मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का रोमांच जाले में बुधवार को परवान पर था। मौका था टूर्नामेंट के फाइनल सत्र का। फाइनल मैच में दरभंगा क्रिकेट क्लब ने मुजफ्फरपुर के गायघाट क्लब को हराया।

- Advertisement -

बुधवार को आयोजित जाले पूर्वी पंचायत के गर्री गांव स्थित खेल के मैदान में मुजफ्फरपुर क्रिकेट क्लब गायघाट व दरभंगा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर गायघाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए  दरभंगा क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते अठारह ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर कप पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम के सुनील कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज नीतीश कुमार को मिला। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अली अशरफ फातमी ने क्रिकेट प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा, वर्तमान युग में खेल का बहुत महत्व है। श्री फातमी ने कहा, खेल से ऊर्जा प्राप्त होता है। कहा, खेल लोगों के दिलों में प्यार को बढ़ावा देने का काम भी करता है।अच्छा खेलने पर व्यक्ति अपना भविष्य को उज्ज्वल कर सकता है। उन्होंने कहा, जिन लोगों को खेल व व्यायाम में रुचि नहीं है, उनका शरीर कभी

- Advertisement -

भी स्वस्थ व संयमित नहीं होता है, उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां अपना घर बना लेती है, वे अपना जीवन एक बोझ की तरह बना लेते हैं, जिन विद्यालयों में एक खेल का मैदान व उपकरण हैं, वह अन्य विद्यालयों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। मौके पर पूर्व विधायक ऋृषि मिश्रा, जेडीयू जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, रोमी खान, जाले व्यापार मंडल के अध्यक्ष वली इमाम बेग, कांग्रेस नेता अमीर इकबाल, कमतौल इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा, इसरारुल हक लाडले समेत अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भयंकर वज्रपात का खतरा! बिहार के 9 जिलों में अगले 3 घंटे में आएगी आफत | Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 9 जिलों, जिनमें पटना और सारण शामिल हैं, के लिए अगले 3 घंटे का हाई-अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है, ऐस#BiharWeather,#PatnaNews,#WeatherAlert

दहेज हत्या के आरोपी को झटका: दरभंगा कोर्ट ने जमानत की अर्जी ठुकराई, अब क्या होगा?

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट ने दहेज हत्या के एक आरोपी राजेंद्र पासवान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके अलावा, प्राणलेवा हमला सहित अन्य गंभीर मामलों के कई आरोपियों को भी न्#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BailRejected

मोहर्रम पर पुलिस की सीधी चेतावनी: Darbhanga घनश्यामपुर में इन गलतियों पर फौरन होगी कार्रवाई!

Ghanshyampur News: मोहर्रम पर घनश्यामपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने, रूट चार्ट उल्लंघन और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने#GhanshyampurNews,#MoharramBihar,#BiharPolice

235 नए सिपाही तैयार! भागलपुर में भव्य परेड, जानें पुलिस महानिरीक्षक का जवानों को क्या था संदेश?

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस केंद्र में 235 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पारण परेड आयोजित हुआ। पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार ने जवानों को ईमानदारी और अनुशासन का स#BhagalpurPolice,#TraineeConstables,#BiharNews