Allu Arjun News: साउथ सिनेमा से एक ऐसी धमाकेदार खबर सामने आई है जिसने पूरे इंडस्ट्री में आग लगा दी है और फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया है। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर जोड़ीदार त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ मिलकर सिनेमाई इतिहास रचने जा रहे हैं।
अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम श्रीनिवास की मेगा माइथोलॉजिकल फिल्म, बजट 1000 करोड़ पार!
अल्लू अर्जुन का मेगा माइथोलॉजिकल अवतार: त्रिविक्रम के साथ चौथी फिल्म का ऐलान!
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बड़ी खबर की, जिसने इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल मचा दी है। इंडस्ट्री बज के मुताबिक आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और मशहूर फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों की साथ में चौथी फिल्म होगी और खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट एक दमदार माइथोलॉजिकल एपिक होने जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बताया जा रहा है कि ये एंबीशियस फिल्म अल्लू अर्जुन के लिए खास तौर पर लिखी गई एक दमदार स्क्रिप्ट पर बेस्ड है। जैसे ही इस प्रोजेक्ट की चर्चा सामने आई है, फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में जबरदस्त एक्साइमेंट देखने को मिल रहा है। सभी इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की जोड़ी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी पिछली फिल्म आला बैकुंठपुर्रमूलू ने साउथ इंडिया में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अपने समय की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हुई थी। वहीं अब दोनो एक बार फिर धमाल मचाने आ रहे हैं।
भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म?
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाली ये फिल्म अब तक के सबसे बड़े लेबल पर बनाई जाएगी। इसका बजट 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है, जो इसे इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी और एंबीशियस माइथोलॉजिकल फिल्मों में से एक बना देगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कहा जा रहा है कि ये फिल्म दमदार कहानी, शानदार विज़ुअल्स और मॉर्डन तकनीक के साथ माइथोलॉजी जॉनर को नए स्तर पर ले जाएगी, वो भी पैन-इंडिया और ग्लोबल दर्शकों के लिए। इस मेगा प्रोजेक्ट का ऑफिशियल ऐलान आने वाले हफ्तों में होने की उम्मीद है, जबकि फिल्म की शूटिंग फरवरी 2027 से शुरू होने वाली है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म की स्टार कास्ट वाकई कमाल की होने वाली है, क्योंकि दीपिका पादुकोण का जुड़ना इसे और भी भव्य बना देगा। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। माना जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा में नए बेंचमार्क सेट कर सकती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

