spot_img

Darbhanga News: NH-27 पर शव रखकर मचा बवाल, मुकेश सहनी बोले- ‘बीमार CM से नहीं संभल रहा बिहार’

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: सड़क पर सियासत और सिस्टम पर सवाल, जब एक लाश ने रोक दी नेशनल हाईवे की रफ्तार…। बुधवार को दरभंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स की संदिग्ध मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण बसेला चौक के पास करीब दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही और हाईवे पर गाड़ियों की मीलों लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

Darbhanga News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर होटल मालिक की चुप्पी ने बढ़ाया शक

पूरा मामला वैशाली जिले के एक लाइन होटल से जुड़ा है, जहां दरभंगा के रहने वाले रामसेवक राम रसोइए का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, ‘देसी मसाला’ नामक होटल के मालिक ने ही फोन पर उनकी मौत की सूचना दी थी। जब परिवार के लोग वैशाली स्थित होटल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। लेकिन जब परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य कागजात मांगे, तो होटल मालिक ने कुछ भी देने से इनकार कर दिया और शव लेकर तुरंत दरभंगा लौटने का दबाव बनाया। होटल मालिक के इसी रवैये ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। परिवार वालों का आरोप है कि रामसेवक की हत्या की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

वैशाली से लौटने के बाद जब स्थानीय पुलिस से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, तो परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए रामसेवक के शव को एनएच-27 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके कारण भीषण NH-27 जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इसी विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

मुकेश सहनी ने सरकार पर साधा निशाना

जब हाईवे पर जाम लगा था, उसी दौरान वहां से गुजर रहे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी का काफिला भी फंस गया। मौके की नजाकत को देखते हुए वह गाड़ी से उतरे और सीधे प्रदर्शन कर रहे पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और सरकार पर जमकर हमला बोला। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

मुकेश सहनी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और लोगों का न्याय व्यवस्था पर से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, “नीतीश कुमार खुद बीमार हैं और उनकी सरकार पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।” उनके इस बयान ने मौके पर मौजूद लोगों के गुस्से को और हवा दे दी। बाद में, स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात को फिर से बहाल किया जा सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary

भोजपुर में न्याय की कवायद! यूपी-हरियाणा से आए कांग्रेस के दिग्गज, भरत तिवारी के परिवार से मिलकर क्या कहा? क्या राहुल गांधी भी आएंगे?

Bhojpur News: भोजपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मिलने यूपी और हरियाणा से कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्#BhojpurNews,#BharatTiwari,#CongressBihar

भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कटरिया नदी में स्नान के दौरान दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन 12 और 4 साल की बच्चियां नदी की ते#BhagalpurDrowning,#BiharNews,#RiverAccident