spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में विदेशी पिस्टल, मैगजीन और 13.5 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: अपराध की गहराइयों से निकली एक और सनसनीखेज खबर, जहां पुलिस की मुस्तैदी ने अवैध कारोबार पर नकेल कसी है।

- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में विदेशी पिस्टल, मैगजीन और 13.5 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विदेशी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने फरार हुए कारोबारी की पहचान कर ली है। बरामद पिस्टल पर ‘यूएसए मॉडल’ अंकित है, जिससे इसके विदेशी होने का अनुमान है। कुल 13.5 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई है, जो पंजाब राज्य में निर्मित बताई जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

Darbhanga News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई और बरामदगी

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी स्वर्गीय रामदास पासवान के पुत्र घनश्याम दास के झोपड़ीनुमा बथान पर अवैध शराब की बड़ी खेप उतारी गई है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सादिक इकबाल, मंजेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबारी घनश्याम पासवान अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

झोपड़ी से हथियारों और शराब की बरामदगी

झोपड़ीनुमा बथान की गहन तलाशी के दौरान पुलिस को एक लोहे का पिस्टल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और 750 एमएल की 18 बोतलें विदेशी अवैध शराब मिलीं। यह कुल 13.5 लीटर शराब है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार कारोबारी घनश्याम पासवान के खिलाफ उत्पाद अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रावणी मेला से पहले रेलवे का मास्टरप्लान: भागलपुर में शंटिंग लाइन, सुल्तानगंज में 5 मिनट ज्यादा रुकेंगी ट्रेनें, जानें आपको क्या फायदा?

Shravani Mela Bihar: श्रावणी मेला से पहले बिहार में रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भागलपुर स्टेशन पर शंटिंग लाइन का काम जुलाई तक पूरा होगा, सुल्तानगंज में ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट#ShravaniMelaBihar,#BhagalpurRailway,#SultanganjStation

भागलपुर में जलजमाव से मिलेगा छुटकारा? नगर निगम ने दिए 24 घंटे में समाधान के कड़े निर्देश!

Bhagalpur News: भागलपुर में जलजमाव और निर्माणाधीन पुलों के कार्यों में लापरवाही पर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर आयुक्त ने रेलवे और पुल निर्माण निगम को 24 घंटे में समस्या सुलझान#BhagalpurNews,#BhagalpurWaterlogging,#BiharDevelopment

भागलपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अब नशे के खिलाफ न्यायपालिका भी मैदान में! जानें क्या ली शपथ?

Bhagalpur Drug Awareness: भागलपुर व्यवहार न्यायालय में विश्व मादक द्रव्य निषेध दिवस पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों ने नशे से दूर रहने व समाज को जागरूक करन#BhagalpurNews,#DrugFreeBihar,#NashaMukti

दरभंगा में मोहर्रम पर खून-खराबा! अखाड़ा के पास गोलीबारी, एक की मौत, पुलिसवाले को भी लगी गोली

Darbhanga Crime: दरभंगा में मोहर्रम के दौरान अखाड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गोलीबारी में एक अपराधी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पटना में तैनात सहायक दारोगा#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MuharramViolence