back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

ट्रंप की नाराजगी के बाद भारत करेगा अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”सुनिए”]

- Advertisement -

मुख्य बातें

राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना की जंग में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को मानते हैं महत्वपूर्ण
दवा की आपूर्ति न होने पर ट्रंप ने भारत के प्रति जताई थी नाराजगी 
नई दिल्ली, देशज न्यूज। भारत अमेरिका को मलेरिया के इलाज में उपयोग आने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) की सप्लाई करेगा। सरकार ने इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के माध्यम से की है। राष्ट्रपति ट्रम्प कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इस दवा को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं और इसकी आपूर्ति कराने के लिए एक बार फिर उन्होंने मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस के विषय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा था, उनके अनुरोध के बावजूद भारत दवा की सप्लाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से अमेरिका का विभिन्न स्तरों पर लाभ लेता रहा है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से रविवार सुबह इस मुद्दे पर बात की थी। अगर वे दवा की आपूर्ति की अनुमति देंगे तो हम उनके इस कदम की सराहना करेंगे। अगर वे सहयोग नहीं भी करते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें।
इसी को देखते हुए भारत ने यह फैसला किया है कि वह इस दवा के निर्यात से सीमित मात्रा में प्रतिबंध हटायेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत उस पर निर्भर सभी पड़ोसी देशों में उचित मात्रा में पेरासिटामोल और एचसीक्यू की सप्लाई का लाइसेंस देगा। इन आवश्यक दवाओं की आपूर्ति विशेष रूप से महामारी से बुरी तरह प्रभावित कुछ देशों को भी की जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शाहिद-तृप्ति की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, दूसरे दिन ही 20 करोड़ पार!

O Romeo Box Office Collection: विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार...

महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की पावन तिथि पर 'महादेव' शिव की आराधना...

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2026 – जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें