back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

बेटियां खींच रहीं तरक्की की लकीर, मिटाने पर पितृसत्तात्मक सत्ता आमादा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेटियां खींच रहीं तरक्की की लकीर, मिटाने पर पितृसत्तात्मक सत्ता आमादा बेटियां खींच रहीं तरक्की की लकीर, मिटाने पर पितृसत्तात्मक सत्ता आमादा  दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भ्रूण हत्या आज हमारे समाज की उस बीमारी की तरह है जिसपर रोक नहीं लगी तो देश की भावी पीढ़ी तबाह हो जाएगी। लिंगानुपात का घटना हमारे समाज के लिए भारी तबाही लेकर आने वाला है। मगर हम सचेत होने को कतई तैयार नहीं दिख रहे। बेटियां पैदा लेने से पहले ही मारी जा रही हैं। उनके साथ समाज दोयम दर्जे का व्यवहार आज भी कर रहा है जबकि बेटियां समाज की आज हर स्तर पर अगुवा बन रही हैं बावजूद उनके उत्थान, सुरक्षा व सहभागिता के बेहतरीन प्रयास नहीं हो रहे जो सही व उपयोगी होने के साथ लड़कियों के आत्मरक्षार्थ हो। यह बात छनकर आई गृह विज्ञान विभाग में । मौका था विभागीय व्याख्यान के आयोजन का। शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग व महिला अध्ययन केंद्र के विशेष तत्वावधान में विभागीय व्याख्यान  आयोजित कर भ्रूण हत्या पर रोक के लिए सार्थक कदम उठाने व सामाजिक सरोकार को जीवंत करते हुए आत्ममंथन पर जोर दिया गया। व्याख्यान का विषय आज के संदर्भ में कन्या भ्रूण हत्या की चुनौतियां थी। व्याख्यान को एमएसकेवी कॉलेज, मुजफ्फरपुर की सेवानिवृत्त प्रोफेसर मालती सिंह ने विभागीय हॉल में प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज में फैले लिंग असमानता को कन्या भ्रूण हत्या का कारण माना।

- Advertisement -

बेटियां खींच रहीं तरक्की की लकीर, मिटाने पर पितृसत्तात्मक सत्ता आमादा

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पितृसत्तात्मक सोच की वजह से गर्भ में ही लड़कियों की हत्या कर दी जाती है जबकि आज लड़कियां हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने उदारहण देते हुए बताया कि मेरी शादी बचपन में ही हुई लेकिन मैंने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर विवाह के पश्चात उच्च शिक्षा हासिल की और आपके सामने व्याख्यान प्रस्तुत कर रही हूं। लड़कियों में बहुत ही साहस व हिम्मत होती है। उन्हें कम नहीं समझना चाहिए। स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मला झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्यामा चौधरी ने किया। संचालन महिला अध्ययन की को-कॉर्डिनेटर डॉ. चित्रलेखा अंशु ने किया। मौके पर गृह विज्ञान विभाग की डॉ. उषा झा, शोधार्थी दिलीप सहित विभागीय छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

- Advertisement -

बेटियां खींच रहीं तरक्की की लकीर, मिटाने पर पितृसत्तात्मक सत्ता आमादा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें