
Ravi Shankar Prasad: राजनीतिक गलियारों की तपिश कब चिंगारी बन जाए, कोई नहीं जानता। बुधवार की सुबह कुछ ऐसी ही खबर देश की राजधानी से आई, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता के दिल्ली स्थित आवास पर हड़कंप मच गया। एक कमरे से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया।
Ravi Shankar Prasad के घर में कैसे लगी आग?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के आवास पर आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार, 14 जनवरी की सुबह की है। सुबह करीब 8 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम हरकत में आई और तत्काल मौके के लिए गाड़ियों को रवाना किया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस आग की घटना ने आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना दिया।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आग सांसद के आवास के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी। आग ज्यादा फैलती, उससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने तेजी से काम करते हुए लगभग 8:30 बजे तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया। गनीमत रही कि इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
जांच में जुटी फायर डिपार्टमेंट की टीम
फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के मूल कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आएगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।









