
Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और इस बार वो अपने फैंस के लिए एक ऐसा गेम शो लेकर आ रहे हैं, जिसमें पैसा कमाने का मज़ेदार मौका मिलेगा।
Akshay Kumar का ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’: जानिए कैसे जीतेंगे पैसे, प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार एक बार फिर टेलीविजन पर अपनी धाक जमाने को तैयार हैं। उनके नए रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का प्रोमो आ गया है और इसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। यह गेम शो 27 जनवरी से टेलीकास्ट होने जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार होस्ट की भूमिका में होंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कई सालों बाद अक्षय कुमार का बतौर होस्ट टीवी पर लौटना अपने आप में एक बड़ी खबर है और उनके चाहने वाले इस TV Show का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो के जरिए अक्षय दर्शकों को पैसा कमाने का एक बिल्कुल नया और रोमांचक तरीका बताने वाले हैं।
Akshay Kumar के ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का धमाकेदार फॉर्मेट
शो के प्रीमियर से पहले जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में अक्षय कुमार ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के दिलचस्प फॉर्मेट के बारे में बताया है। इस नए प्रोमो में अक्षय तीन कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए नज़र आते हैं और उन्हें ‘पति पत्नी’ नामक एक नई कैटेगरी से परिचित कराते हैं। फिर आता है ‘बजर टाइम’ और अक्षय दिखाते हैं ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’, जिसके बारे में वह कहते हैं, ‘स्पिन करो और विन करो।’ यह लाइन सुनते ही दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ जाती है कि आखिर इसमें क्या खास है।
शो के नियम बताते हुए अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि अगर व्हील स्पिन करने पर ‘नाग’ पर रुक गया, तो कंटेस्टेंट द्वारा जीती गई सारी रकम वापस चली जाएगी, यानी मेहनत से कमाए हुए पैसे हाथ से निकल जाएंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे एक कंटेस्टेंट को अक्षय कुमार एक पहेली सुलझाने का टास्क देते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कंटेस्टेंट अक्षर बताता है और फिर व्हील को घुमाता है। व्हील पर अलग-अलग रकम लिखी है और जहां पर व्हील रुकता है, उतनी रकम कंटेस्टेंट जीत जाता है। लेकिन अगर व्हील नाग की फोटो पर रुक गया तो जीती रकम जीरो हो जाएगी। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
पहेली सुलझाओ, व्हील घुमाओ और इनाम पाओ!
इस गेम शो में सिर्फ लकी व्हील ही नहीं, बल्कि वर्ड पजल भी शामिल है। इसका मतलब है कि कंटेस्टेंट को सिर्फ अपनी किस्मत पर ही नहीं, बल्कि दिमाग पर भी जोर देना होगा। व्हील पर रकम के अलावा ‘बोनस’, ‘बैंकरप्ट’ और ‘लूज ए टर्न’ जैसे विकल्प भी हैं। हर स्पिन के साथ उत्साह बढ़ता है और एक पल में सब कुछ पलट सकता है। सांप की इमेज भी बनी है, जो हारने के डर को और बढ़ा देती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बता दें कि ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अमेरिका के नंबर वन TV Show का इंडियन फॉर्मेट है, जो अब भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।







