
Rahu Ketu News: बड़े पर्दे पर अपनी शानदार कॉमेडी से धमाल मचाने वाले पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर ‘राहु केतु’ के साथ सिनेमाघरों में लौट आई है। फिल्म का ट्रेलर तो दर्शकों को खूब हंसाया था, जिससे लग रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाकेदार ओपनिंग करेगी, लेकिन पहले दिन के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
विपुल गर्ग द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी ड्रामा से ट्रेड पंडितों को खासी उम्मीदें थीं। ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली इस जोड़ी से हर किसी को उम्मीद थी कि वे एक और ब्लॉकबस्टर देंगे। हालांकि, पहले दिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही, जिसकी वजह से इसकी ओपनिंग काफी धीमी हुई है।
‘राहु केतु’ की कमाई के शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले!
- सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘राहु केतु’ ने देशभर में अपने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- ये आंकड़े अभी शुरुआती अनुमान हैं, जिनमें थोड़ा-बहुत बदलाव संभव है।
- फिल्म की हिंदी सब्सक्रिप्शन ऑक्यूपेंसी रेट महज 6.90% दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा दर्शक शाम और रात के शो में पहुंचे।
- हैरानी की बात तो ये है कि नई नवेली ‘राहु केतु’ 43 दिन पुरानी फिल्म ‘धुरंधर’ से भी मात खा गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ अब भी बरकरार रखी है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो, इसमें ‘फुकरे’ की तरह ही पुलकित और वरुण एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। फिल्म लेखक चूरू लाल की जादुई नोटबुक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो बदनसीब किरदारों को असल जिंदगी में ले आती है। उनकी बदकिस्मती से खूब उथल-पुथल मच जाती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
यह सब तब और उलझ जाता है जब मीनु टैक्सी नाम की एक रहस्यमयी लड़की उस नोटबुक को चुरा लेती है, जो उनकी जिंदगी को नियंत्रित करती है। अपनी किस्मत पलटने और नोटबुक को वापस पाने के मिशन पर निकले पुलकित और वरुण ड्रग माफिया नेटवर्क और अन्य खतरनाक चुनौतियों में उलझ जाते हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक क्यों नहीं पहुंच रहे सिनेमाघरों तक?
जहां एक ओर फिल्म के ट्रेलर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं अब पहले दिन की कमाई देखकर कहा जा सकता है कि शायद दर्शकों को ‘फुकरे’ जैसी उम्मीदें थीं, जिन पर फिल्म खरी नहीं उतर पाई है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर ज्यादा बज देखने को नहीं मिल रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अब देखना होगा कि आने वाले वीकेंड में ‘राहु केतु’ अपनी रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।



