
शादी का झांसा देकर यौन शोषण! कथावाचक Shravan Das Ji Maharaj गिरफ्तार
Shravan Das Ji Maharaj: आस्था के मंच से फिसिलकर अपराध के दलदल में गिरने वाले कथित गुरुओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। महिला थाना पुलिस ने चर्चित कथावाचक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। पूरा मामला 19 दिसंबर 2025 को दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें एक महिला ने कथावाचक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।
महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 182/25 के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि श्रवण दास पिछले एक साल से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन आरोपों के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के चर्चित इस कांड में 19 दिसंबर 2025 को चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। मामले को लेकर सहयोग करने के लिए उनके गुरु मौनी बाबा पर भी मामला दर्ज करवाया गया था लेकिन मोनी बाबा पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है
क्या हैं Shravan Das Ji Maharaj पर लगे गंभीर आरोप?
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता, जो एक नाबालिग बच्ची की मां भी है, ने अपनी आपबीती विस्तार से बताई है। उनके अनुसार, कथावाचक ने न केवल शादी का झूठा वादा कर उनका यौन शोषण किया, बल्कि इस दौरान जब वह गर्भवती हो गईं तो उन पर गर्भपात का दबाव भी बनाया गया। मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब बंद कमरे में हुई एक शादी का वीडियो भी सामने आया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आरोप है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी श्रवण दास अपनी बात से मुकर गए और महिला को पत्नी के रूप में स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी धोखेबाजी के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी कथावाचक की तलाश कर रही थी। तमाम सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब श्रवण दास को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस इस मामले में वीडियो समेत अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।




