
Cricket Tournament: जब बल्ले से गेंद टकराती है, तो मैदान में बैठे दर्शकों का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा घनश्यामपुर के पाली स्थित रन पड़ती मैदान में देखने को मिला, जहां मून स्टार क्रिकेट क्लब ने एक भव्य टी20 टूर्नामेंट का आयोजन किया है। रविवार को इस शानदार क्रिकेट आयोजन का उद्घाटन अलीनगर विधानसभा की विधायिका मैथिली ठाकुर ने फीता काटकर किया।इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक क्षमताओं और नैसर्गिक गुणों का भी विकास करता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने आयोजकों को इस सफल प्रयास के लिए बधाई दी।
रोमांचक रहा Cricket Tournament का पहला मुकाबला
उद्घाटन समारोह के बाद टूर्नामेंट का पहला मैच आईसीसी ब्रह्मपुरा और कुमरौल टीम के बीच खेला गया। कुमरौल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ब्रह्मपुरा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यह फैसला उन पर भारी पड़ा, क्योंकि ब्रह्मपुरा के बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही रनों की बौछार कर दी। टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में मात्र चार विकेट के नुकसान पर 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
186 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमरौल की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। ब्रह्मपुरा के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने उनके बल्लेबाज टिक नहीं पाए और एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए। पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह ब्रह्मपुरा ने यह मुकाबला 66 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी कलीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
आयोजन में इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थापक सह सचिव फिरोज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ मंच पर मुख्य पार्षद सहाना खातून, मुख्य उप पार्षद राहत खातून, अब्दुल हफीज, महादेव झा, धणपति ठाकुर, शहादत अली, नौशाद आलम, गुलाम रब्बानी और हसन जाहिद मिट्ठू समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस टेनिस बॉल प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


