UP Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने साल 2026 में होने वाली प्रमुख शिक्षक भर्तियों और पात्रता परीक्षा का पूरा परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के सामने आते ही उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की सही दिशा और समय-सारणी मिल गई है।
UP Teacher Recruitment: जानें सहायक आचार्य, PGT, TGT और UP TET 2026 की परीक्षा तिथियां
शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा कैलेंडर बेहद अहम माना जा रहा है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, वर्ष 2026 में सहायक आचार्य, प्रवक्ता (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं तय तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
UP Teacher Recruitment: वर्ष 2026 के लिए विस्तृत परीक्षा तिथियां
परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सबसे पहले सहायक आचार्य भर्ती (विज्ञापन संख्या-51) की परीक्षा 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो दिन चलेगी। इस भर्ती को लेकर पहले तारीखों में बदलाव किया गया था, जिससे उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब नई परीक्षा तिथियों के ऐलान से स्थिति साफ हो गई है।
इसके बाद, प्रवक्ता (PGT) भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02/2022) का आयोजन 09 मई 2026 (शनिवार) और 10 मई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पद पर पढ़ाने का सपना देख रहे हैं।
आयोग ने यह भी बताया है कि सहायक अध्यापक (TGT) भर्ती (विज्ञापन संख्या–01/2022) की परीक्षा 03 जून 2026 (बुधवार) और 04 जून 2026 (गुरुवार) को प्रस्तावित की गई है। TGT परीक्षा को लेकर भी उम्मीदवार लंबे समय से तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे में इन तारीखों की घोषणा से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
यूपी टीईटी 2026 और अन्य महत्वपूर्ण विवरण
शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी मानी जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का आयोजन 02 जुलाई 2026 (गुरुवार), 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) और 04 जुलाई 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। तीन दिन चलने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होने की उम्मीद है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा से अभ्यर्थियों को अपनी रणनीति बनाने में आसानी होगी।
परीक्षा कार्यक्रम एक नज़र में:
| परीक्षा का नाम | विज्ञापन संख्या | परीक्षा की तिथि |
|---|---|---|
| सहायक आचार्य | विज्ञापन संख्या-51 | 18 और 19 अप्रैल 2026 |
| प्रवक्ता (PGT) | विज्ञापन संख्या-02/2022 | 09 और 10 मई 2026 |
| सहायक अध्यापक (TGT) | विज्ञापन संख्या-01/2022 | 03 और 04 जून 2026 |
| यूपी टीईटी 2026 | – | 02, 03 और 04 जुलाई 2026 |
सहायक आचार्य भर्ती को लेकर आयोग ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि यह परीक्षा पहले 16 और 17 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। लेकिन बाद में इसे 05 सितंबर 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने तय किया है कि यह परीक्षा वर्ष 2026 में नए कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। लेटेस्ट एजुकेशन और जॉब अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।







