spot_img

Darbhanga News: बिरौल के सुपौल बाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन, कारोबारी फरार, घर से मिलीं विदेशी शराब की बोतलें

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू हो, लेकिन कुछ धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की पैनी नजरों से बचना भी अब मुश्किल हो गया है। ताजा मामला बिरौल अनुमंडल का है, जहां पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर विदेशी शराब की खेप बरामद की है।

- Advertisement -

Bihar News: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बिरौल पुलिस को सुपौल बाजार के शिवाजी नगर इलाके में एक घर में अवैध शराब छिपाकर रखने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमणि के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने बिरजू सहनी नामक व्यक्ति के घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस टीम को देखते ही मुख्य आरोपी बिरजू सहनी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद हुईं।

- Advertisement -

पुलिस ने मौके से 375 एमएल की 12 बोतलें और 750 एमएल की दो बोतलें जब्त की हैं। कुल मिलाकर साढ़े सात लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फरार शराब कारोबारी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में शराब तस्करी का न्यू स्टाइल, हाथ में देसी कट्टा, लग्ज़री गाड़ी और भरपेट शराब!

अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा

इस मामले पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र से अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में इस तरह का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जो भी इस गोरखधंधे में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Midday Meal Workers: रसोइयों की सुनो सरकार, भागलपुर में फूटा गुस्सा, पूछा -मानदेय और सुरक्षा का क्या हुआ तेरा वादा!

Midday Meal Workers: देश के नौनिहालों का पेट भरने वाली 'मध्याह्न भोजन रसोइया' अपनी...

Bhagalpur News: भागलपुर में चुपचाप स्मार्ट सिटी के तमगे के बीच ब्राउन शुगर, मासूमों को लग रही ‘सूखा नशा’ की लत, Bhagalpur Drug Menace...

Bhagalpur Drug Menace: भागलपुर में इन दिनों एक खतरनाक 'सूखा नशा' चुपचाप युवाओं और...

Bihar News: CM Nitish की आखिरी कैबिनेट बैठक? क्यों बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल है!

बिहार की राजनीति: बिहार में आजकल सियासी पारा हाई है! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...