back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

Darbhanga News: स्कूल वैन से गिरकर छात्र की मौत …अब नींद से जागा परिवहन विभाग, जिलेभर की स्कूल वैनों पर चलेगा चाबुक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: सड़कों पर दौड़ती पीली स्कूल वैनें अक्सर उम्मीदें ढोती हैं, लेकिन दरभंगा में एक वैन मौत का पैगाम लेकर आई। इस दर्दनाक हादसे के बाद अब जाकर परिवहन विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी है और जिले में चलने वाली स्कूल वैनों को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार आर्य ने बताया कि पूरे जिले में अब निजी स्कूलों द्वारा संचालित वाहनों की सघन जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के सभी 18 प्रखंडों में चलने वाली स्कूल वैनों की जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें हर प्रखंड में जाकर निजी स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाली हर एक वैन की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच करेंगी। जांच के दौरान अगर किसी भी वैन में कोई कमी पाई जाती है, तो उस पर नियमानुसार चालान काटा जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

- Advertisement -

Darbhanga News: जांच में कोताही पर जब्त होगी गाड़ी

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) रवि कुमार आर्य ने सख्त लहजे में कहा कि जांच के दौरान मिलने वाली कमियों पर तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई स्कूल प्रबंधन जुर्माना भरने के बाद भी वाहन की मरम्मत या कमियों को दूर नहीं करता है, तो उस वाहन को जब्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सड़क सुरक्षा के मानकों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग का यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बदला कारोबार, सिलेंडर संकट से कुम्हारों की चांदी, मूर्ति छोड़ बना रहे ड्रम वाले चूल्हे, पढ़िए दरभंगा के होटलों की किचन कथा Latest! क्या कह रहे रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप गुप्ता

बता दें कि दो दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ था। लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन जब एक तेज मोड़ पर घूमी, तो उसका दरवाजा अचानक खुल गया और मोहम्मद चमन का पुत्र मोहम्मद समर चलती गाड़ी से सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1, सदर थाने में स्कूल प्रबंधन और वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल वैन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

कैसे हुआ था यह दर्दनाक हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन की रफ्तार काफी तेज थी। एनएच-27 पर तेज गति से मुड़ने के दौरान वैन का दरवाजा खुल गया, जिससे छात्र मोहम्मद समर बाहर गिर गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है और अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच पर लगातार सवाल उठाए हैं, जिसके बाद अब परिवहन विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब टैलेंट नहीं कुंडली देखकर मिल रहा काम! फलक नाज ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल

Falaq Naazz News: टेलीविजन की दुनिया, जहां सितारों की चमक और संघर्ष की कहानियां...

Oscars 2026: जानिए किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम है सबसे ज्यादा अकादमी अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड!

Oscars News: हर साल की तरह इस साल भी हॉलीवुड के सितारों का मेला...

OnePlus 13: अमेजन पर धमाकेदार डील, क्या आपको खरीदना चाहिए यह फोन?

OnePlus 13: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेस को लेकर उत्साह हमेशा चरम पर रहता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें