

Muzaffarpur Airport: हवाई सेवाओं का पंख जब उड़ान भरने को मचल उठे, तो विकास की नई कहानी गढ़ना तय है। मुजफ्फरपुर के आसमान में भी अब जल्द ही ये पंख फड़फड़ाने को तैयार हैं।
Muzaffarpur Airport: डिप्टी सीएम का ऐलान, इस साल शुरू होगी उड़ान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर यहां से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीदों को नया परवान चढ़ा दिया है। उन्होंने जन संवाद को संबोधित करते हुए घोषणा की कि इस साल हर हाल में पताही से हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब इसके लिए केवल प्रयास नहीं, बल्कि सीधे तौर पर काम किया जा रहा है। पताही हवाई अड्डा के रनवे के जीर्णोद्धार के लिए 40 करोड़ रुपये की निविदा निकाली जा चुकी है। जल्द ही इसे पूरा कर अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा, ताकि इसी साल यहां से उड़ानें शुरू हो सकें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
उन्होंने बताया कि विकास परियोजनाओं के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले की सरकार का बजट केवल 23 हजार करोड़ रुपये का होता था, जो अब बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब डबल इंजन की सरकार बिहार में बुनियादी ढांचा और विकास को नई गति दे रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
हवाई सेवा का दशकों पुराना सपना
मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट की हवाई पट्टी की लंबाई कम है, जिसके विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके चलते आसपास के कई गांवों को विस्थापित होना पड़ सकता है। जिले से हवाई सेवा की शुरुआत दशकों से मुजफ्फरपुर का एक प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा है, जिसे हर चुनाव में उम्मीदवार पूरा करने का वादा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हवाई अड्डा मैदान में अपनी चुनावी जनसभा के दौरान इसे जल्द शुरू करने का वादा कर चुके हैं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा भी इसे चालू कराने की बात लगातार करते रहे हैं, लेकिन पताही से उड़ान का सपना अब तक साकार नहीं हो सका था। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मेट्रो और सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर
उपमुख्यमंत्री ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर में मेट्रो सेवा के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। इसकी जिम्मेदारी रेलवे की कंपनी राइट्स (RITES) को सौंपी गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने यह भी बताया कि बूढ़ी गंडक के बांध पर मुशहरी से समस्तीपुर के पूसा तक एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क से दोनों जिलों के बीच आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी और समय की भी बचत होगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

