back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

Darbhanga News: एक ही रात, 5 घरों में भीषण चोरी, सोते रहे लोग, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े

spot_img
- Advertisement -

Jale News: जैसे-जैसे सर्दी की धुंध छंट रही है, वैसे-वैसे चोरों का आतंक घना होता जा रहा है। जाले में चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने एक ही रात में पांच घरों को अपना निशाना बना डाला, और घर के लोग सोते ही रह गए।

- Advertisement -

Jale News: पुलिस ने FSL टीम को बुलाया

जाले थाना क्षेत्र के राढ़ी पश्चिमी पंचायत में बुधवार, 24 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। चोरों ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। जब सुबह लोग जागे तो घरों का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। इस पूरी चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया। कुछ ही देर में कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी भी एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गहन छानबीन में जुट गए।

- Advertisement -

एक के बाद एक पांच घरों को बनाया निशाना

चोरों ने सबसे पहले वार्ड तीन को अपना निशाना बनाया। यहां उन्होंने लाल बाबू झा की पत्नी और जीविका दीदी रानी देवी के घर से लाखों के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने इसी वार्ड के शीला कांत झा के घर को भी नहीं बख्शा और वहां से भी सात से आठ भर के सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इसके बाद चोरों का गिरोह वार्ड पांच पहुंचा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में LPG Cylinder Price पर बड़ी खबर, गैस की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े, जमाखोरों पर होगी कार्रवाई!

लोगों को कमरों में बंद कर दिया

वार्ड पांच में चोरों ने पप्पू झा के घर से दो हजार रुपये नकद और आनंद झा के घर से चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए। चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। जब वे बद्री नारायण झा के घर में चोरी के इरादे से घुसे, तो घर के मालिक की नींद खुल गई। आहट सुनकर जैसे ही वे कुछ समझ पाते, चोरों ने उन्हें कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही चोरों को पकड़ लेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज 16 मार्च 2026 का पावन पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व...

अब टैलेंट नहीं कुंडली देखकर मिल रहा काम! फलक नाज ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल

Falaq Naazz News: टेलीविजन की दुनिया, जहां सितारों की चमक और संघर्ष की कहानियां...

Oscars 2026: जानिए किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम है सबसे ज्यादा अकादमी अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड!

Oscars News: हर साल की तरह इस साल भी हॉलीवुड के सितारों का मेला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें