

Bihar News: नीतीश कुमार का मधुबनी में मेगा ऐलान, ‘एजुकेशन सिटी’ से लेकर 1 करोड़ नौकरियों तक, जानें 5 साल का पूरा प्लान
Bihar News: सियासत की बिसात पर जब वादों के मोहरे सजाए जाते हैं, तो जनता की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। मधुबनी की धरती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे ही दांव चले, जहां विकास की गंगा बहाने के संकल्प के साथ भविष्य की सुनहरी तस्वीर पेश की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित एक जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने सरकार के अगले पांच वर्षों का रोडमैप जनता के सामने रखा।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना की। उन्होंने कहा, “आप सब जानते हैं कि 2005 में जब हमारी सरकार बनी, तब से राज्य में कानून का राज है। पहले का हाल क्या था? शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे, समाज में तनाव का माहौल था।
हमने उस दौर को बदला है।” मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने शुरू से ही समाज में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल स्थापित करने पर काम किया है, जिसमें कब्रिस्तान और मंदिरों की घेराबंदी जैसे कदम शामिल हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
Bihar News: सात निश्चय-3 से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-1 और सात निश्चय-2 की सफलताओं के बाद अब सरकार ने अगले पांच वर्षों (2025-2030) के लिए ‘सात निश्चय-3’ का गठन किया है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बिहार को विशेष आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे विकास की गति और तेज होगी। इन नई विकास योजनाओं का लक्ष्य बिहार को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करना है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
- दोगुना रोजगार-दोगुनी आय: अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार: सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे और नई बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने का प्रयास होगा।
- कृषि में प्रगति-प्रदेश की समृद्धि: मखाना, डेयरी और मछली पालन को विशेष बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना की गई है।
- उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य: प्रत्येक प्रखंड में एक आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। राज्य में एक नए ‘एजुकेशन सिटी’ का भी निर्माण कराया जाएगा।
- सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन: जिला और प्रखंड अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा और निजी अस्पतालों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।
- मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार: 5 नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा और शहरों के विकास के साथ-साथ पर्यटन पर विशेष जोर दिया जाएगा। पटना में एक स्पोर्ट्स सिटी भी विकसित की जाएगी।
- सबका सम्मान-जीवन आसान: आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नागरिकों के लिए सरकारी सुविधाओं तक पहुंच को और आसान बनाया जाएगा।
मधुबनी के लिए हुईं कई बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मधुबनी जिले के लिए किए गए और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों का भी ब्योरा दिया। उन्होंने याद दिलाया कि झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना की गई है और जिले में इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक संस्थान भी खोले गए हैं।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत मधुबनी में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, डेयरी उद्योग को बढ़ावा, सभी 21 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “मधुबनी रिंग रोड का निर्माण हो रहा है और मिथिला हाट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इन कामों से जिले का चौतरफा विकास सुनिश्चित होगा।”
शिक्षा और रोजगार सरकार की प्राथमिकता
नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि शिक्षा और रोजगार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ सरकार का निश्चय है और इसी के तहत हर प्रखंड तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने युवाओं से किए वादे को दोहराते हुए कहा कि सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा पूरा किया गया है और अब अगले 5 वर्षों में यह लक्ष्य 1 करोड़ का है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार लगातार प्रगति कर रहा है और जल्द ही एक विकसित राज्य बनेगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संजय कुमार झा समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।


You must be logged in to post a comment.