

Land Acquisition Madhubani: विकास का पहिया जब घूमता है तो जमीन की जरूरत सबसे पहले पड़ती है। मधुबनी में भी विकास की गंगा बहाने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने भू-अर्जन विभाग के कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा जिले में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाना था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
Land Acquisition Madhubani को लेकर DM सख्त, भारतमाला प्रोजेक्ट की सुस्ती पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बैठक में विशेष रूप से भारतमाला परियोजना की प्रगति पर चर्चा हुई। डीएम ने NHAI के तहत आने वाले पैकेज-1, 2, और 3 के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन भी स्थलों पर काम में अवरोध उत्पन्न हो रहा है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही, NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर को सड़क निर्माण के काम में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भू-अर्जन से जुड़े मामलों में भू-अभिलेखों को तुरंत अपडेट करें और जांच प्रतिवेदन जल्द से जल्द भू-अर्जन कार्यालय को सौंपें। उन्होंने दो टूक कहा कि इस काम में किसी भी तरह की कोताही या सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी फोकस करने का निर्देश
इसके अलावा, झंझारपुर और लौकही में प्रस्तावित औद्योगिक केंद्रों के लिए भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बैठक के अंत में डीएम शर्मा ने कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया।
इनमें जल संसाधन विभाग के अंतर्गत ERM प्रोजेक्ट, मिथिला हाट का विस्तारीकरण, मधुबनी रिंग रोड, और जयनगर में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं के लिए भू-अधिग्रहण का काम समय पर पूरा किया जाए, ताकि जिले के विकास की गति धीमी न पड़े। इस वर्चुअल बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


