back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

Box Office Collection: ‘मर्दानी 3’ के आते ही ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में आई गिरावट, सनी देओल पर भारी पड़ीं रानी मुखर्जी!

spot_img
- Advertisement -

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, जहां एक ओर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ धमाल मचा रही थी, वहीं अब रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने एंट्री लेकर समीकरण बदल दिए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज हुई थी और तब से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि रानी मुखर्जी अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ सनी देओल पर भारी पड़ रही हैं। ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बाद ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन में थोड़ी कमी देखने को मिली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  OTT Release: मार्च 2026 में आ रही 9 नई फ़िल्में और सीरीज, रोमांच और मनोरंजन का डबल डोज़!

‘बॉर्डर 2’ की Box Office Collection पर ‘मर्दानी 3’ का असर

रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही अपनी मजबूत पकड़ बनाना शुरू कर दिया है। सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन रात 8 बजे तक लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दर्शकों का प्यार फिल्म को मिल रहा है और अभी पूरा वीकेंड बाकी है, जिसमें यह फिल्म और भी ज्यादा कमाई कर सकती है। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisement -

फिल्म के शोज का हुआ बंटवारा

दरअसल, ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बाद ‘बॉर्डर 2’ के फिल्म के शोज कुछ कम हो गए हैं। ऐसे में यह लाजमी है कि फिल्म के कलेक्शन में भी गिरावट आएगी। सैकनिक के मुताबिक, जहां अब तक ‘बॉर्डर 2’ को दिल्ली एनसीआर में लगभग 1500 फिल्म के शोज मिले थे, वहीं अब 500 शोज ‘मर्दानी 3’ के कब्जे में चले गए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। ऐसा ही अन्य शहरों के साथ भी है, जहां ‘बॉर्डर 2’ के शोज को घटाकर ‘मर्दानी 3’ के लिए जगह बनाई गई है। पहले दिन के रिव्यू और कलेक्शन के हिसाब से वीकेंड में शो बढ़ाए भी जा सकते हैं, जिससे सनी देओल की फिल्म को बड़ा झटका लग सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Monalisa Viral Girl: महाकुंभ की माला वाली मोनालिसा ने रचाई शादी, लाल जोड़े में वायरल हुई तस्वीरें!

‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन में कमी

हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, ऐसे में कलेक्शन का कम होना स्वाभाविक है, लेकिन ‘मर्दानी 3’ की रिलीज का भी इस पर बड़ा फर्क पड़ा है। जहां ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन में लगभग तीस करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं आठवें दिन यह फिल्म रात आठ बजे तक 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। हालांकि, फिलहाल ‘मर्दानी 3’ का आंकड़ा भी कुछ खास नहीं है, लेकिन यह अभी-अभी रिलीज हुई है और इसका ज्यादा प्रचार भी नहीं हुआ है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अब दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद अपने रिव्यू देंगे, जिसके आधार पर वीकेंड के कलेक्शन से आगे का अंदाजा लगाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इंडियन रुपया: भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट

Indian Rupee: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के...

विनफास्ट ईवी (Vinfast EV): अपनी पुरानी कार को छोड़िए और पाइए 3% का जबरदस्त डिस्काउंट!

Vinfast EV: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण प्रदूषण की चिंता, ऐसे में इलेक्ट्रिक...

Monalisa ने फरमान खान संग रचाई गुपचुप शादी, जानिए महाकुंभ गर्ल की लव स्टोरी का पूरा फिल्मी ड्रामा!

Monalisa News: टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अदाओं से आग लगाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें