मई,19,2024
spot_img

लॉक के बीच जाले के 26 पंचायतों की बनी विस्तृत कार्य योजना, मनरेगा में मन लगा मजदूरों का

spot_img
spot_img
spot_img

लॉक के बीच जाले के 26 पंचायतों की बनी विस्तृत कार्य योजना, मनरेगा में मन लगा मजदूरों का
जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। वैश्विक त्रासदी कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में परदेशियों के आने का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। परदेश से पहुंचे प्रवासी मजदूरों के सामने गांव व घर वापसी के बाद क्वारंटाइन में रखा गया था। अब इनके समक्ष रोजगार की विकट समस्या हो गई है।

केंद्र सरकार ने मजदूरों को रोजगार देने  के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद जाले प्रखंड क्षेत्र के सभी 26 पंचायतों में मनरेगा योजना बीस अप्रैल से चल रहा है।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार ने विस्तृत कार्य योजना की तैयारी के साथ प्रखंड के  सभी पंचायत रोजगार सेवकों को तत्काल क्वारंटाइन में रहे मजदूर से संपर्क कर उन्हें तुरंत प्रभाव से जॉबकार्ड बनाने का निर्देश जारी किया है। लॉक के बीच जाले के 26 पंचायतों की बनी विस्तृत कार्य योजना, मनरेगा में मन लगा मजदूरों का
कर्यक्रम पदाधिकारी ने देशज टाइम्स को बताया कि जाले प्रखंड में पूर्व से कुल  60946 जॉबकार्डधारी हैं। इसमें 1832 मजदूरों को नया मस्टररोल जेनरेट किया गया है। वहीं क्वारंटाइन से घर आए मजदूर को नया जॉबकार्ड 123 बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि प्रखंड क्षेत्र में आधादर्जन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कराया गया है। इसमें जलजीवन हरियाली समेत जल संरक्षण पर विशेष फोकस दिया गया है।

नाला आहार पाइन के दस स्थलों पर, ग्रामीण बांध मरम्मत नौ स्थलों पर, भूमि विकास की पांच योजनाओं पर निजी खेतों में पोखर निर्माण, सात स्थलों पर, एक जगह आंगनबाड़ी की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।लॉक के बीच जाले के 26 पंचायतों की बनी विस्तृत कार्य योजना, मनरेगा में मन लगा मजदूरों कालॉक के बीच जाले के 26 पंचायतों की बनी विस्तृत कार्य योजना, मनरेगा में मन लगा मजदूरों का

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें