spot_img

Araria News: अररिया में स्वास्थ्य माफिया पर चला बुलडोजर, 7 नर्सिंग होम और जांच घर सील, अवैध कारोबारियों की चूलें हिली

spot_img
- Advertisement -

आवेश आलम अररिया। Araria News: जब प्रशासन का चाबुक चलता है, तो अवैध कारोबारियों की चूलें हिल जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा अररिया में देखने को मिला, जहां स्वास्थ्य के नाम पर गोरखधंधा चला रहे संस्थानों पर जिला प्रशासन कहर बनकर टूटा। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस बड़ी कार्रवाई में कई नामी-गिरामी संस्थानों पर ताला जड़ दिया गया।

- Advertisement -

Araria News: बिना निबंधन के चल रहे थे कई स्वास्थ्य केंद्र

अररिया जिला पदाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद गठित धावा दल ने शहर में चल रहे नर्सिंग होम और जांच घरों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान कुल 09 संस्थानों की जांच की गई, जिसमें से केवल दो ही संस्थान अपने निबंधन और कागजात को वैध दिखा पाए। जांच में हसनैन पैथोलॉजी और ए.आर. पैथोलॉजी के कागजात सही पाए गए। वहीं, उमर नर्सिंग होम, एन.एन. हेल्थ एंड वेलनेस क्लिनिक, अररिया फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, पटना डिजिटल एक्स-रे, हाईटेक पैथोलॉजी समेत दो अन्य बिना नाम के चल रहे पैथोलॉजी सेंटर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन अवैध नर्सिंग होम द्वारा विभागीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था।

- Advertisement -

Araria News: अररिया में स्वास्थ्य माफिया पर चला बुलडोजर, 7 नर्सिंग होम और जांच घर सील, अवैध कारोबारियों की चूलें हिली

- Advertisement -

आवश्यक निबंधन और मानकों के अभाव में, धावा दल ने इन सभी 07 संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य माफिया के बीच हड़कंप मच गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम का सख्त निर्देश, स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जिला पदाधिकारी ने इस कार्रवाई पर स्पष्ट रूप से कहा है कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध रूप से संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस धावा दल में वरीय उप समाहर्ता अभिजीत कुमार, चन्द्रशेखर यादव के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अररिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रहलाद कुमार निराला, नरपतगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह और रानीगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार झा भी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...