
Smriti Mandhana News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धुरंधर बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मशहूर सिंगर व कंपोजर पलाश मुच्छल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली यह भव्य शादी अचानक टूट गई, जिसने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को सदमे में डाल दिया है।
Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टूटी? नंदीश संधू ने खोली पोल!
शुरुआत में बताया गया था कि स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण यह समारोह टाल दिया गया है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद, खुद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पुष्टि की कि यह रिश्ता अब नहीं होगा। इस खबर ने चारों तरफ हलचल मचा दी और पलाश पर धोखाधड़ी के आरोप भी लगे, हालांकि क्रिकेटर ने कभी भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
Smriti Mandhana की शादी पर नंदीश संधू का खुलासा
अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। टीवी एक्टर नंदीश संधू, जो उस वक्त होने वाली इस शादी समारोह में मौजूद थे, उन्होंने मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नंदीश ने पलाश पर लगे चीटिंग के आरोपों पर सीधे तौर पर बात करने से इनकार कर दिया और कहा, ‘अभी इस बारे में कुछ न कहना ही बेहतर है। पलाश को अपना पक्ष रखने दीजिए।’ उन्होंने यह भी बताया कि किसी ने भी पलाश से संपर्क कर उनका पक्ष नहीं सुना। सांगली में उस रात क्या हुआ था, इस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं शादी में गया था, लेकिन वो नहीं हुई। फिर मुझे पता चला कि ये अब नहीं हो रही।’
नंदीश ने स्पष्ट किया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण ही इस समारोह को टाल दिया गया था। उन्होंने बताया, ‘ये टाल दी गई थी, क्योंकि जो खबर में आया था, वही बात थी। आप लोगों को बताया गया, सबको बताया गया कि स्मृति के पापा की तबीयत ठीक नहीं थी, वो हॉस्पिटल में थे और इसलिए सब कुछ टाल दिया गया।’ नंदीश ने आगे कहा, ‘बाद में मुझे न्यूज और मीडिया से पता चला कि ऐसा छपा है और ऐसा हो रहा है और मुझे इसका बुरा लगा।’
टूट गया प्यार का ये खूबसूरत रिश्ता
नंदीश ने दोनों के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ‘कारण चाहे जो भी रहा हो, रिश्ता नहीं हो पाई। आप जानते हैं, मैंने उनका प्यार देखा है। मैंने पिछले पांच-छह सालों में उनके प्यार की दीवानगी देखी है। वे बहुत ही प्यारे और अच्छे कपल थे।’ आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है, क्योंकि इंडस्ट्री में पलाश और स्मृति की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। एक खूबसूरत प्रेम कहानी का इस तरह अचानक अधूरा रह जाना वाकई दुखद है। क्या सच में यह सब पिताजी की तबीयत के कारण हुआ या कोई और वजह थी, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


