back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

India GCC FTA: इंडिया-जीसीसी एफटीए से खाड़ी देशों संग व्यापार में भारत की नई उड़ान, दशकों पुरानी बाधाएं हटीं!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

India GCC FTA: वैश्विक व्यापार की बिसात पर भारत की चाल अब बदली-बदली सी है। यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ चल रही वार्ताओं के बीच अब खाड़ी देशों से भी व्यापारिक संबंधों को नई ऊर्जा मिलने वाली है। यह महज एक संयोग नहीं, बल्कि बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की बढ़ती धमक का स्पष्ट संकेत है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अब भारत को बाजार भर नहीं, बल्कि साझेदार शक्ति के रूप में देखने लगी हैं।

- Advertisement -

इंडिया-जीसीसी एफटीए: आखिर क्यों मिली अब गति?

भारत और खाड़ी क्षेत्र के छह देशों के समूह खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में एक अहम कदम उठने जा रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में दोनों पक्ष वार्ता की रूपरेखा पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। यह रूपरेखा आने वाली बातचीत का दायरा, तरीका और प्राथमिकताएं तय करेगी। इस तरह लगभग दो दशक से अटकी प्रक्रिया अब फिर गति पकड़ती दिख रही है। खाड़ी सहयोग परिषद में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं। भारत पहले ही संयुक्त अरब अमीरात के साथ मुक्त व्यापार समझौता लागू कर चुका है और ओमान के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर भी हस्ताक्षर हो चुके हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। ऐसे में अब पूरे समूह के साथ व्यापक समझौता भारत की व्यापार नीति का अगला बड़ा कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -

भारत और खाड़ी देशों के बीच व्यापार का आधार अभी तक ऊर्जा रहा है। भारत अपने कच्चे तेल और गैस का बहुत बड़ा हिस्सा इन्हीं देशों से मंगाता है। सऊदी अरब और कतर भारत की ऊर्जा सुरक्षा के प्रमुख स्तंभ बने हुए हैं। दूसरी ओर भारत इन देशों को मोती, कीमती और अर्ध कीमती पत्थर, धातु, कृत्रिम आभूषण, बिजली उपकरण, लोहा, इस्पात और रसायन भेजता है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। हाल के वर्ष में भारत का निर्यात लगभग 57 अरब डॉलर के आसपास रहा, जबकि आयात 121 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया। कुल द्विपक्षीय व्यापार 178 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है। यह स्तर अपने आप में इस संबंध की गहराई बताता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की सियासत में गर्माहट: 'Bihar Politics' में आया उबाल, नीतीश कुमार की आपात बैठक

आर्थिक संबंधों की गहराई और सामरिक महत्व

खाड़ी देश भारतीय प्रवासी श्रमिकों के लिए भी बड़ा केंद्र हैं। लगभग तीन करोड़ से अधिक भारतीय जो विदेश में रहते हैं, उनमें से बड़ी संख्या इसी क्षेत्र में काम करती है। वे हर वर्ष भारी धनराशि भारत भेजते हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण सहारा है। पहले भी भारत और इस समूह के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी थी, पर 2008 के बाद प्रक्रिया रुक गई। शुल्क में कटौती, निवेश सुरक्षा और समूह की आंतरिक प्राथमिकताओं पर मतभेद के कारण बातचीत ठंडी पड़ गई थी। अब निवेश संधि और व्यापार समझौते को अलग-अलग रास्ते पर रखकर गतिरोध तोड़ने की कोशिश की गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://deshajtimes.com/news/national/

देखा जाए तो समय भी बहुत कुछ कहता है। भारत ने हाल में यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति दिखाई है। ऐसे माहौल में खाड़ी क्षेत्र के साथ नई पहल यह संकेत देती है कि नई दिल्ली अब व्यापार समझौतों को केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामरिक साधन के रूप में भी देख रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

खाड़ी देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता की ओर बढ़ता कदम केवल बदलती विश्व राजनीति का संकेत भी है। दुनिया की ताकत अब केवल हथियार से नहीं, बाजार, आपूर्ति श्रृंखला और ऊर्जा मार्गों से तय हो रही है। जो देश अपने लिए स्थिर ऊर्जा स्रोत और खुले बाजार सुरक्षित कर लेगा, वही आने वाले दशकों में मजबूती से खड़ा रहेगा। भारत लंबे समय तक सतर्क और कभी-कभी संकोची व्यापार नीति अपनाता रहा। पर अब हालात बदल रहे हैं। वैश्विक शक्ति बनने के लिए भारत को अपने बड़े बाजारों को खोलना ही होगा। खाड़ी क्षेत्र इसमें स्वाभाविक साथी है, क्योंकि यहां ऊर्जा है, धन है, निवेश की क्षमता है और भारत के लिए काम करने वाली विशाल जनशक्ति भी यहीं मौजूद है।

बहरहाल, इस उत्साह में आंख मूंद लेना भी ठीक नहीं होगा। मुक्त व्यापार समझौता का अर्थ है अपने बाजार को खोलना। यदि घरेलू उद्योग तैयार नहीं हुए तो सस्ता आयात कई क्षेत्रों पर चोट कर सकता है। इसलिए सरकार को केवल समझौते पर हस्ताक्षर करने की जल्दी नहीं, बल्कि घरेलू उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र को मजबूत करने की भी उतनी ही चिंता करनी होगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सामरिक नजर से देखें तो यह कदम पश्चिम एशिया में भारत की उपस्थिति को और गहरा करेगा। यह वही क्षेत्र है जहां चीन भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। बंदरगाह, ऊर्जा परियोजनाएं और ढांचागत निवेश के जरिये वह प्रभाव बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत का पीछे रहना अपने हितों को खतरे में डालना होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमिताभ बच्चन का अयोध्या में 35 करोड़ का नया दांव: रियल एस्टेट में जबरदस्त छलांग!

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने करोड़ों के...

जियो के नए Jio Prepaid Plans: अब डेटा के झंझट से मुक्ति, पाएं लंबी वैलिडिटी और असीमित कॉलिंग!

Jio Prepaid Plans: टेलीकॉम बाजार में डेटा की जंग के बीच, रिलायंस जियो ने...

Shahid Kapoor: ‘धुरंधर 2’ के साथ होगा शाहिद कपूर की इस बड़ी फिल्म का धमाकेदार टीजर प्रीमियर, फैंस हुए एक्साइटेड!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों का...

Janhvi Kapoor News: जान्हवी कपूर ने 29वें जन्मदिन पर बिखेरा जलवा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल!

Janhvi Kapoor News: बॉलीवुड की चुलबुली हसीना जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें