
Elvish Yadav News: रियलिटी शो ‘The 50’ को भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बताकर लॉन्च किया गया, लेकिन यह शो अपने कॉन्टेंट से ज्यादा एक नाम की वजह से सुर्खियों में है – एल्विश यादव।
Elvish Yadav: क्या ‘The 50’ बन गया है ‘द एल्विश यादव शो’? प्रिंस नरूला से विवाद बना वजह
‘The 50’ भले ही भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो होने का दावा कर रहा हो, लेकिन इस समय सारा ध्यान सिर्फ एक नाम पर टिका है – एल्विश यादव। शो में लगातार एल्विश का जिक्र हो रहा है, जिससे दर्शक भी हैरान हैं।
हाल ही में प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव से अपने विवाद को लेकर कई खुलासे किए। प्रिंस ने बताया कि वे एल्विश से मिलने गुरुग्राम तक गए थे। समय और तारीख पहले से तय थी, फिर भी एल्विश वहां नहीं पहुंचे। धमकियों और गैंग से जुड़े कॉल्स के बावजूद प्रिंस अपनी बात पर अडिग रहे और मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि मैक्सटर्न के साथ भी मामला वहीं सुलझ गया था, लेकिन बाद में यह विवाद फिर से गहरा गया। यह सब आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
शो के अंदर एल्विश यादव का बार-बार जिक्र होना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या ‘The 50’ सचमुच ‘द एल्विश यादव शो’ बनता जा रहा है? अगर एल्विश शो के कंटेस्टेंट होते, तो उनकी चर्चा जायज लगती, लेकिन उनके बिना आए ही इतनी बातें होना दर्शकों को भी अजीब लग रहा है।
Elvish Yadav के विवादों का बढ़ता ग्राफ
शो की शुरुआत की बात करें तो, पहला प्रीमियर एपिसोड ही दर्शकों को थोड़ा ठीक लगा था। उसके बाद से शो में खेल कम और हिंसा ज्यादा देखने को मिल रही है। दिग्विजय की गलती अपनी जगह थी, लेकिन रजत का हाथ उठाना भी कहीं से सही नहीं ठहराया जा सकता। शो में आए दिन बढ़ते विवाद से दर्शकों की रुचि कम होती जा रही है।
दर्शकों का कहना है कि शो में अब तक सिर्फ लड़ाई-झगड़े और बाहरी दुनिया के विवादों पर ही बात हो रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जब शो में एक व्यक्ति खुद मौजूद न हो, फिर भी उस पर इतनी बातचीत हो, तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या मेकर्स टीआरपी के लिए ऐसा कर रहे हैं?
‘The 50’ की गिरती साख और दर्शकों की राय
अभी तक शो का कंटेंट दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहा है। हिंसा और बेकार के विवादों पर ही ज्यादा फोकस किया जा रहा है। अब दर्शकों से सवाल है कि आपको ‘The 50’ अब तक कैसा लग रहा है? क्या आपको भी लगता है कि यह ‘The 50’ नहीं, बल्कि ‘द एल्विश यादव शो’ बनता जा रहा है? मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।


