



Land Dispute: जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए इंसानियत कैसे शर्मसार हो जाती है, इसकी बानगी भागलपुर में देखने को मिली, जहां सरेआम खून-खराबा हो गया।
Land Dispute में दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे
भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र स्थित मारनी गांव में जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दबंग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पक्ष ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर पक्ष बेरहमी से वार करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों बार वार करने के बाद जब एक पक्ष के लोग जमीन पर गिर पड़े, तब भी उनकी पिटाई जारी रही। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। घायलों की पहचान संतोष सिंह, पंकज सिंह और मंटू सिंह के रूप में हुई है, जिनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इस Land Dispute पर पुलिस ने शुरू की जांच
घायल संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जमीनी विवाद पिछले पांच महीनों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विवादित जमीन उन्हीं की है, लेकिन आरोपी चंदन सिंह, उमेश सिंह, ललन सिंह और कुंदन सिंह जबरन उस पर कब्जा करना चाहते हैं। आज जब वे लोग अपनी जमीन पर पगडंडी काटने गए, तो आरोपियों ने विरोध करते हुए तीनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।




