spot_img

Darbhanga News: Benipur Bihar Board Inter Exam में भविष्य की इबादत…बेनीपुर में इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण, 1439 में से 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

Bihar Board Inter Exam: बेनीपुर अनुमंडल में इंटरमीडिएट परीक्षा का दौर जारी है, जहां छात्रों के भविष्य की इबारत लिखी जा रही है। बुधवार को अनुमंडल के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 1439 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 22 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।

- Advertisement -

- Advertisement -

बेनीपुर में चल रही इंटर की परीक्षा में बुधवार को दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1417 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 22 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, तीनों केंद्रों पर परीक्षा का संचालन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Bihar Board Inter Exam को लेकर केंद्रों पर दिखी चाक-चौबंद व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बहेड़ा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक पुतुल कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 46 में से 40 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 529 में से 524 ने परीक्षा दी। इसी तरह, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की केंद्राधीक्षक अजहर नकवी के अनुसार, उनके केंद्र पर पहली पाली में सभी 25 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, लेकिन दूसरी पाली में 363 में से 359 छात्राओं ने ही इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया। वहीं, डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक मस्कुर आलम ने जानकारी दी कि प्रथम पाली में 45 में से 44 और द्वितीय पाली में 450 में से 443 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला Astrology Department HOD नया विभागाध्यक्ष बने . राम निहोरा राय

शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद

अनुमंडल में परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी की तैनाती की गई है, जिनके साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र-छात्राएं बिना किसी भय और दबाव के अपनी परीक्षा दे सकें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...