back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News: बदलेगा केवटी Block Office का नक्शा, DM ने दिए कड़े निर्देश, अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Keoti Block Office: कायापलट की पहली सीढ़ी चढ़ने को तैयार है केवटी, जहां की प्रशासनिक व्यवस्था की पुरानी तस्वीर अब बदलने वाली है। केवटी के प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए प्रस्तावित नए और अत्याधुनिक भवन निर्माण का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है।

- Advertisement -

Keoti Block Office के नए भवन का हुआ स्थल निरीक्षण

दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार, 11 फरवरी 2026 को, दरभंगा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने स्वयं केवटी पहुंचकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन के लिए चयनित स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण से जुड़ी हर छोटी-बड़ी तकनीकी और प्रशासनिक बारीकियों की समीक्षा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों की उपस्थिति में स्थल की विधिवत मापी भी कराई गई।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण, समय पर और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए ताकि आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध हो सके। दरभंगा डीएम ने स्पष्ट किया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनने से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सुगमता आएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इससे आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं एक ही परिसर में प्रभावी ढंग से मिल सकेंगी। इस भवन के निर्माण से लोगों को अपने काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहादुरपुर को मिलेगी नई सौगात! DM ने ब्लॉक ऑफिस की जमीन का किया मुआयना, भवन निर्माण की भूमि के एक-एक इंच का होगा सही इस्तेमाल

पुराने जर्जर भवन का क्या होगा?

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की नजर परिसर में मौजूद पुराने और जर्जर हो चुके भवन पर भी पड़ी। उन्होंने इस अनुपयोगी भवन का भी अवलोकन किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पुराने भवन को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए और नियमानुसार ध्वस्त करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए, ताकि नए भवन के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन न आए।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान दरभंगा डीएम श्री कौशल कुमार के साथ उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, केवटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री चंद्रमोहन पासवान, अंचलाधिकारी श्री भास्कर मंडल, और राजस्व अधिकारी श्री आलोक कुमार सहित कई अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सभी ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य को लेकर आश्वस्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कनाडा के इस खिलाड़ी का भारत से गहरा नाता, द्रविड़ हैं प्रेरणास्रोत

Shreyas Movva: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कई प्रवासी...

Darbhanga News: निर्माणधीन नाली में गिरी छात्रा, इलाके में आक्रोश

सिंहवाड़ा। देऊरा-बंधौली पंचायत में निर्माणाधीन नाली में गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में एडमिट कार्ड के लिए छात्रों का हंगामा

सिंहवाड़ा के महेशपट्टी गांव में स्थित एक स्कूल में एडमिट कार्ड वितरण को लेकर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें