spot_img

ठंड में गरीबों के लिए नेकी बैंक की स्थापना

spot_img
- Advertisement -

 ठंड में गरीबों के लिए नेकी बैंक की स्थापना

- Advertisement -

 दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ठंड में गरीबों के लिए नेकी बैंक की स्थापना करते हुए गौरवशाली दरभंगा टीम ने सामाजिक सरोकारता का अलाव रविवार को जलाया। डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। मौके पर डॉ. झा ने कहा कि यह एक साहसिक कार्य है कि ठंड में सड़कों पर गरीबों का तन ढकना, इस पुनित कार्य पर टीम को बधाई व बहुत शुभकामना है। कहा गौरवशाली दरभंगा टीम ने एक और नेक मुहिम की शुरुआत की, यह मुहिम नेकी बैंक के नाम से शुरु हुआ है जिसका उद्देश्य है असहाय गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए अपने आसपास के ऐसे परिवारों से वस्त्र एकत्रित करना जो लोग अपने घरों में उस वस्त्र का उपयोग नहीं करते हों। हर घर में कुछ ऐसे कपड़ों का अंबार लगा होता है जो या तो पुराना हो गया हो या फिर उसकी जगह किसी नए-नए डिजाइनों वाले वस्त्र ने ले ली हो। घर के सदस्यों के लिए वो वस्त्र कचरे के समान हो गया हो। इन्हीं पुराने वस्त्रों को गौरवशाली दरभंगा टीम एकत्रित कर नेकी बैंक की स्थापना करेगी। आज से ही अपने कार्य को शुरू करेगी। जब रात में दरभंगा सो रही होगी तब गौरवशाली दरभंगा टीम जगेगी और उन खुदा के नुमाइशों को राहत देने का काम करेगी जो ज़िंदगी की जद्दो-जहद में ठंड की गिरफ्त में कैद हो गए हैं। आज कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम के संयोजक मनीष राज ने कहा कि छोटे छोटे कामों से समाज की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसी दिशा में आज इस मुहिम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत आज से हर दिन गौरवशाली दरभंगा टीम के सदस्य डोर टू डोर जाएंगे। पुराने वस्त्रों को एकत्रित कर सर्द रातों में सड़कों के किनारे असहाय लोगों को वस्त्र वितरित करेंगे। साथ ही टीम ने दरभंगा की आवाम से आग्रह किया की सभी टीम के इस मुहिम में सहयोग करें साथ ही यदि कोई टीम को सहयोग करना चाहते तो टीम के सदस्य को सूचित करें। इस पुनित कार्यक्रम में राहुल कुमार, संतोष चौधरी, कल्पराज नागवंशी, रवि प्रकाश, कुमार अभिषेक, दीपेश यादव, दिवाकर, शुभम, अविनाश,श्याम पासवान, शुभम शेखर, रोहित कुमार, पीयूष सिन्हा, राम नाथ महासेठ, अरुण ठाकुर, जयश कुमार उपस्थित थे।

- Advertisement -

ठंड में गरीबों के लिए नेकी बैंक की स्थापना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Kharif Mahabhiyan News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! किसानों के लिए शुरू हुआ महाभियान, बदल जाएगी खेती की तस्वीर?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 की शुरुआत की, किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान से किसानों को खरीफ फसलों की तकन#PatnaKharifMahabhiyan,#BiharAgriculture,#FarmersAwareness

Madhubani Police News: मधुबनी में हड़कंप! SP योगेंद्र ने 8 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, आखिर क्या है वजह?

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फैसले से पुलिसिंग में#MadhubaniPolice,#BiharNews,#PoliceTransfer

Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके शाही का इस्तीफा भाजपा मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद#BiharAdvocateGeneral,#PKSahi,#BiharPolitics

Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य की है। 30 जून तक आईडी न होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में भारी परेशानी होगी। यह श#PatnaEducation,#BSEBNews,#APAARID