



Anupamaa TRP News: छोटे पर्दे पर अनुपमा का राज बरकरार है और एक बार फिर रुपाली गांगुली के इस सुपरहिट शो ने टीआरपी लिस्ट में नंबर वन का ताज अपने नाम कर लिया है, जिसके पीछे शो में आ रहे धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न की अहम भूमिका है। अनुपमा के फैंस इस Anupamaa Story Update को लेकर खासे उत्साहित हैं।
इन दिनों अनुपमा कोठारी हाउस में अपनी बेटी राही की देखभाल कर रही है। इसी बीच, कुणाल और कीर्ति के आने से कोठारी हाउस में नए ड्रामे की शुरुआत हो गई है। कीर्ति अपने पति कुणाल को जमकर परेशान कर रही है, लेकिन दुनिया के सामने खुद को मासूम और पीड़ित दिखा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
Anupamaa TRP में उछाल और कोठारी हाउस का नया हंगामा
कोठारी परिवार के सदस्य कुणाल को ही गलत समझ रहे हैं, लेकिन अनुपमा के सामने कीर्ति की असलियत आ चुकी है। ऐसे में अनुपमा ने कुणाल का साथ देने का फैसला किया है। वह कुणाल से कीर्ति के सारे काले कारनामों को रिकॉर्ड करने की सलाह देती है ताकि उसकी सच्चाई सबके सामने आ सके।
अनुपमा के कहने पर कुणाल अब ऐसा ही करने वाला है। दूसरी तरफ, प्रेम और प्रेरणा वापस आ चुके हैं, लेकिन प्रेरणा से प्रेम काफी नाराज है। इस बात की भनक माही और गौतम को लग जाती है और वे इसका फायदा उठाने की कोशिश में जुट जाते हैं। गौतम प्रेम को उकसाकर खूब गुस्सा दिलवा देता है।
परिवार के लोग तभी वहां पहुंच जाते हैं। प्रेरणा कमरे में चली जाती है, जबकि माही और गौतम हंसते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अनुपमा की रसोई और राही का बड़ा सुझाव
इसी बीच, अनुपमा अपनी बेटी राही के लिए एक नई डिश बनाती है। राही वहां आती है और पूछती है कि क्या मां ने कुछ नया बनाया है? अनुपमा बताती है कि हाँ, उसने यूट्यूब देखकर कुछ नया ट्राई किया है। राही अपनी माँ से कहती है कि आपको मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिला है, आप कुछ करती क्यों नहीं हैं? अब तो आपके साथ दो-दो टीमें हैं – टीम मुंबई और टीम अहमदाबाद। इस Anupamaa Story Update के दौरान, अनुपमा को ‘अनू की रसोई’ की याद आ जाती है। क्या अनुपमा अब अपने सपनों की ओर बढ़ेगी और एक नया अध्याय शुरू करेगी? यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका असर Anupamaa TRP पर कैसे पड़ता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।



