back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Bhagalpur News: शिवरात्रि पर मंदिर में बार-बालाओं का अश्लील डांस, GRP जवान ने लगाए ठुमके और लुटाए नोट, वीडियो वायरल!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bhagalpur News: जिस खाकी वर्दी पर कानून के इक़बाल को बुलंद रखने का ज़िम्मा है, वही जब आस्था के मंच पर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाए तो सवाल उठना लाज़मी है। भागलपुर से एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां शिवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में बार-बालाओं का डांस हुआ और पुलिसकर्मी उन पर पैसे लुटाते नज़र आए।

- Advertisement -

Bhagalpur News: जीआरपी की मौजूदगी में हुआ आयोजन

यह पूरा मामला भागलपुर जंक्शन के पार्सल भवन के समीप स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर का है। जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। देर रात आयोजित इस कार्यक्रम में आस्था और भक्ति की जगह अश्लीलता ने ले ली जब मंच पर बार-बालाओं ने भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देखते ही देखते माहौल ऐसा बदला कि खुद खाकी वर्दीधारी जवान भी अपने फ़र्ज़ को भूलकर मंच के सामने नाचने लगा।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब एक बजे जब कार्यक्रम अपने चरम पर था, तब एक जीआरपी कांस्टेबल खुद को रोक नहीं पाया और महिला डांसर के साथ ठुमके लगाने लगा। इतना ही नहीं, उसने अपनी जेब से पैसे निकालकर डांसर पर उड़ाए भी। यह पूरा घटनाक्रम किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे जो इस फूहड़ता का आनंद ले रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: Farmer Registry के बिना नहीं मिलेगा खाद-बीज और सरकारी योजनाओं का लाभ, भागलपुर DM ने दिए सख्त निर्देश, जानिए क्या है आखिरी तारीख

प्रशासन के आदेशों की उड़ीं धज्जियां

यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल ही में जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों के आसपास डीजे बजाने और अश्लील गानों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के सख्त निर्देश जारी किए थे। आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा और आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। लेकिन यहां तो कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ाते नज़र आए। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बताया जा रहा है कि इस मंदिर परिसर में हर साल महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम होता है, लेकिन इस बार का आयोजन पूरी तरह से जीआरपी के जिम्मे था। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिसकर्मी ही इस तरह के आयोजनों का हिस्सा बनेंगे तो आम जनता से कानून के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद अब यह देखना होगा कि वरीय अधिकारी इस मामले पर क्या संज्ञान लेते हैं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई होती है या नहीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...

साल 2026 का पहला Solar Eclipse 2026: जानिए घर बैठे कैसे देखें ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नज़ारा

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान प्रेमियों और आम जनता के लिए साल 2026 का...

रवीना टंडन का ब्लैक मिनी ड्रेस में गॉर्जियस लुक, फैंस हुए दीवाने!

Raveena Tandon News: बॉलीवुड की मस्तानी और 90 के दशक की धड़कन, रवीना टंडन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें