back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Darbhanga News: पशुधन बनेगा कुशेश्वरस्थान में अर्थव्यवस्था की रीढ़…लगा विशाल Animal Health Camp, सैकड़ों मवेशियों को मिला मुफ्त इलाज

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Animal Health Camp: कुशेश्वरस्थान से बड़ी खबर, जहां अब बीमार मवेशियों को इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रखंड के पकाही झाझरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय दुबहा के परिसर में बीपीआईयू कुशेश्वरस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसने इलाके के पशुपालकों को बड़ी राहत दी है।

- Advertisement -

इस महत्वपूर्ण शिविर का उद्घाटन पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नरेश रमण, लाइव स्टॉक मैनेजर श्रेया शर्मा एवं बीपीएम संजीव कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उन्हें स्वस्थ रखना हमारी प्राथमिकता है।

- Advertisement -

Animal Health Camp में विशेषज्ञों ने बताए बीमारियों से बचाव के गुर

शिविर में मौजूद विशेषज्ञों ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों के लक्षण, उनसे बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. राम नरेश रमण ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार और साफ-सफाई का ध्यान रखकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पशु के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गैस एजेंसी के नाम पर 20 लाख का चूना, पढ़िए... Financial Fraud सपनों का सौदागर समस्तीपुर से गिरफ्तार

इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने खूब सराहना की। उन्होंने इस तरह के आयोजन को बेहद फायदेमंद बताया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

मुफ्त दवा वितरण से पशुपालकों के चेहरे खिले

आयोजन के दौरान 100 से अधिक पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार किया गया। इसके साथ ही, लगभग 200 पशुपालकों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण भी हुआ, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। दवाएं पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविका दीदियों की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को शिविर तक लाने का काम किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी व जीविका दीदियां अपने मवेशियों के साथ उपस्थित रहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री, पाकिस्तान का सफर खत्म!

T20 World Cup: क्रिकेट फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम...

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज: क्या आप जानते हैं कौन सी भारतीय वेब सीरीज कर रही है ओटीटी पर राज?

Netflix Web Series: ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई कहानियों का जबरदस्त मुकाबला...

साल 2026 का पहला Solar Eclipse 2026: जानिए घर बैठे कैसे देखें ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नज़ारा

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान प्रेमियों और आम जनता के लिए साल 2026 का...

रवीना टंडन का ब्लैक मिनी ड्रेस में गॉर्जियस लुक, फैंस हुए दीवाने!

Raveena Tandon News: बॉलीवुड की मस्तानी और 90 के दशक की धड़कन, रवीना टंडन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें