

Financial Fraud: अपराध की दुनिया भी अब डिजिटल हो चली है, जहां शातिर ठग सपनों का सौदा कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी का शिकार बना लिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Financial Fraud का बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मामला बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया गांव का है। यहां के निवासी महेश झा के पुत्र दयाशंकर झा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ 20 लाख 69 हजार 131 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कमल नारायण चौधरी और सौरभ कुमार नामक व्यक्तियों ने उनसे यह रकम ठग ली है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिरौल के पर्यवेक्षक पुलिस पदाधिकारी अमृत लाल बर्मन ने नामजद आरोपी सौरभ कुमार को समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के वाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर बिरौल थाना ले आई है, जहां उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस पदाधिकारी अमृत लाल बर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित दयाशंकर झा के बयान पर बिरौल थाना में कांड संख्या- 257/25 दर्ज किया गया था। इस मामले में दो लोगों, कमल नारायण चौधरी और सौरभ कुमार (निवासी- फुलहारा, थाना- सिंघिया, जिला- समस्तीपुर) को आरोपी बनाया गया था। उन पर ठगी, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, विश्वासघात, रंगदारी, गाली-गलौज और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दयाशंकर झा को एक नई गैस एजेंसी दिलाने का सपना दिखाया था। इसी के नाम पर उन्होंने झांसे में लेकर उनसे मोटी रकम ऐंठ ली। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी काम नहीं हुआ और दयाशंकर ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी आनाकानी करने लगे और धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक अन्य आरोपी कमल नारायण चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, और अब सौरभ कुमार की गिरफ्तारी से यह साफ़ हो गया है कि पुलिस इस मामले में कितनी गंभीर है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।



