

Bihar Road Accident: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, यह कोई नहीं जानता। एक पल का तेज रफ्तार कहर पल भर में खुशहाल परिवार को उजाड़ देता है।
Darbhanga Road Accident: दरभंगा में रफ्तार का कहर, महिला की मौत, नवजात का शव मिलने से सनसनी!
Bihar Road Accident: बहेड़ी में सड़क हादसे ने ली महिला की जान, DMCH रेफर घायल
दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड के छपकी दोहट नारायण गांव के विनोद पंडित के परिवार के लिए काल बनकर आया। उनकी करीब 34 वर्षीय पत्नी समतोला देवी सड़क हादसे का शिकार हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब समतोला देवी अपनी पड़ोसी महिला कंचन देवी के साथ गंगदह चौक स्थित ग्रामीण हाट से सब्जियां खरीदकर घर लौट रही थीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी बीच बहेड़ी से बहेड़ा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से गंगदह गांव में एसएच 88 पर ट्रक को पकड़ लिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। आनन-फानन में घायल महिलाओं को बहेड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने समतोला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कंचन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतका के पति विनोद पंडित चेन्नई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है।
पीएचसी में मौजूद मृतका की सास दुलारिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का हृदय विदारक क्रंदन वहां मौजूद हर किसी को द्रवित कर रहा था। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दरभंगा में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
इसी दरभंगा जिले में एक और हृदय विदारक घटना सामने आई। सदर प्रखंड स्थित काकरघाटी रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में सड़क किनारे एक नवजात लड़की का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसे पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सके। यह घटना एक बार फिर समाज में नैतिक मूल्यों के क्षरण पर सवालिया निशान लगा रही है।




